सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। इस वीकेंड भी आर्यन खान को एक पार्टी एन्जॉय करते देखा गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है जिसमें वो एक लड़की के साथ कोज़ी होते दिख रहे हैं। लड़की का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी हैं। कमेंट बॉक्स में फैंस लिख रहे हैं कि ये लड़की लारिसा ही है।

आर्यन खान का वायरल वीडियो

आर्यन खान का ये वायरल वीडियो रविवार रात का है, ये वीडियो मुंबई में हुई एक पार्टी का बताया जा रहा है। पार्टी में धुएं के छल्ले भी देखे जा सकते हैं। आर्यन खान यूं तो लाइमलाइट में कम ही आते हैं मगर जब भी आते हैं सुर्खियों में आ जाते हैं। अब इस मिस्ट्री गर्ल के साथ इतने नजदीक होकर डांस करने पर फिर आर्यन चर्चा में हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि ये लारिसा ही हैं, जो आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं।

देखिए वायरल वीडियो

आर्यन खान के साथ उनके कुछ दोस्त भी थे। लारिसा को इस पार्टी में आते भी देखा गया था इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि आर्यन उन्हीं के नजदीक होकर डांस कर रहे हैं। आर्यन खान और लारिसा के बारे में कई महीनों से अफवाहें चल रही हैं, कुछ समय पहले दोनों को एक साथ एक कॉन्सर्ट में देखा गया था।

आर्यन खान का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान अपने निर्देशन की शुरुआत के लिए चर्चा में हैं। आर्यन ‘स्टारडम’ नाम की अपनी पहली वेब सीरीज़ पर काम कर रहे हैं। यंग निर्देशक ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ शूटिंग की है जिसमें उनके पिता शाहरुख, रणवीर सिंह, करण जौहर, बॉबी देओल जैसे सितारे शामिल हैं, ये सभी आर्यन के शो में कैमियो करते दिखेंगे। इस सीरीज़ में मोना सिंह, लक्ष्य लालवानी और गौतमी कपूर अहम भूमिका में होंगे और इसे मुंबई की गलियों में शूट किया गया है।