‘पठान’ (Pathaan) की सफलता के बाद लोगों की नजरें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ (Jawan) पर टिकी हुई है। इससे मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदे हैं कि ‘पठान’ के जैसे ही ये सिनेमाघरों में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इसके डायरेक्टर एटली कुमार हैं। इसमें शाहरुख के साथ साउथ स्टार्स नयनतारा (Nayanthara), विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी होंगे। अब इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। इसी बीच शाहरुख ने ट्विटर पर फैंस से बात भी की है और #Asksrk सेशन में फैंस के सवालों का जवाब भी दिया है।

#Asksrk सेशन के दौरान यूजर्स ने एक्टर से मनचाहे सवाल पूछे और किंग खान ने भी उन सभी के शानदार जवाब भी दिए। कुछ सवाल और उनके जवाब को सुनकर तो आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। इसी में से एक सवाल ‘जवान’ से एक्टर के लुक को लेकर था, जिसे लेकर उनसे सवाल किया गया था कि इस पर उनके बच्चों अबराम, आर्यन और सुहाना के कैसे रिएक्शन्स थे? तो इस पर उन्होंने अबराम के मजेदार रिएक्शन के बारे में बताया और कहा कि ‘अबराम को लगता है कि एक्टर पोस्टर में ममी की तरह दिख रहे हैं।’ पोस्टर में एक्टर को आंख पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था। फिल्म से उनके इस लुक ने सभी का खूब ध्यान खींचा था।

आगे बढ़ी ‘जवान’ की रिलीज डेट

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर बीती शाम को बड़ा ऐलान किया गया था। इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। पहले फिल्म को 2 जून, 2023 को रिलीज किया जाना था, लेकिन की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद पता चला कि अब ये इस डेट पर नहीं बल्कि 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसका ट्विटर पर एक नया टीजर वीडियो शेयर किया गया था। साथ ही नया पोस्टर भी जारी किया गया है।

मल्टी स्टारर फिल्म है ‘जवान’

एटली कुमार की ये फिल्म मल्टी स्टार से सजी हुई है। इसमें साउथ और बॉलीवुड स्टार्स बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसमें विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि अहम भूमिकाओं में हैं। इससे लेडी सुपरस्टार नयनतारा साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, राजस्थान और औरंगाबाद में की गई है।