शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ (Pathan) दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है। फिल्म ने 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 963 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान (शाहरुख खान) ने सिल्वर स्क्रीन पर 4 साल वापसी की जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक्टर का एक्शन और उनकी बॉडी के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान को लगता है कि इस फिल्म के नाम पर उनके साथ साजिश रची गई है।
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर ने किया शर्टलेस
शाहरुख को फिल्म के गाने ‘झूमे जो पठान’ गाने में शर्टलेस दिखाया गया है। जिसमें उनके एट पैक एब्स साफ नजर आ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि जब वह डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ ये गाना कर रहे थे, तब उन्हें शर्टलेस करने की साजिश रची गई। उनका शर्ट उतारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उनसे ऐसा करने को कहा गया।
खान ने कहा कि डायरेक्टर और कोरियोग्राफर ने पहले से ही तय किया था कि वह धीरे-धीरे उनकी शर्ट के बटन खुलवाएंगे और बाद में शर्ट उतरवा देंगे। शाहरुख ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी एब्स के साथ अपने सिग्नेचर स्टेप नहीं किए हैं, इसलिए ये करना उनके लिए काफी मुश्किल था। उन्होंने कई टेक लिए। हालांकि वह अब इससे काफी खुश हैं।
शाहरुख के बच्चों को पसंद आई पापा की बॉडी
एक्टर ने बताया कि उनके बच्चे उनकी बॉडी देखकर काफी खुश हैं। जब उनके बच्चे उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं तो कहते हैं ‘कूल बॉडी पापा’। खान को इस बात की खुशी है, लेकिन वह डरे भी हैं, उन्हें नहीं पता कि क्या वह वास्तव में ऐसा दोबारा कर पाएंगे या नहीं?
आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने इतिहास रच दिया। पहले ही दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म वर्ल्डवाइड के अलावा इंडिया में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी।