डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म Ra. One तो आप सभी को याद होगी। इसे 2011 में रिलीज किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान ने अहम भूमिका प्ले की थी। जब इसे रिलीज किया गया था तो ये उस समय बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी और समय के साथ ही कल्ट बन गई। इसे लोगों ने समय से आगे की फिल्म कहा। इसका कॉन्सेप्ट, स्टोरी टेलिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग लोगों को पसंद आई। लेकिन, इस फिल्म को लेकर कई विवाद रहे। इसके कई सीन्स ऐसे थे, जो लोगों से डाइजिस्ट नहीं हो पाए। इसी में से एक फिल्म में शाहरुख खान का डेथ सीन था, जिस पर काफी बवाल मचा था और मेकर्स की बड़ी गलती बताया गया था। बाद में अनुभव सिन्हा ने कई सालों के बाद इस पर सफाई भी दी थी, जिसकी छोटी क्लिप अब वायरल हो रही है।

दरअसल, अनुभव सिन्हा ने IC 814 की रिलीज और विवादों के बीच द लल्लनटॉप से बात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी सीरीज पर हुए विवाद पर तो बात की थी लेकिन, इसी बीच उनसे Ra. One फिल्म से जुड़े विवादित सीन को लेकर भी सवाल किया गया था, जो कि शाहरुख खान का डेथ सीन था। इस बातचीत की एक छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो कहते हैं, ‘मैंने इस फिल्म को शूट किया है तो मुझे अच्छे से याद है। जब आदमी लंदन में मरता है तो बांस की खपच्ची पर उसका शव नहीं जाता है। इसलिए उसका शव मैंने कॉफिन में रखा।’

अनुभव सिन्हा आगे कहते हैं, ‘उस कॉफिन के कारण आपने विश्वास किया कि उसको दफन किया गया। कई बार आपको निर्देशक पर शक करने से ज्यादा अपने ऊपर भी शक करना चाहिए। यार इतना बेवकूफ आदमी तो नहीं है ये। या मान लो दफन कर दिया। अब उसकी अस्थि विसर्जन दिखा रहा तो ये गलती तो नहीं हो सकती।’

क्या था Ra. One में शाहरुख खान का डेथ सीन?

बहरहाल, अगर अनुभवन सिन्हा की फिल्म Ra. One में शाहरुख खान के उस विवादित सीन की बात की जाए तो इसमें दिखाया गया है कि एक्टर की जब मौत होती है तो उन्हें कॉफिन में डाला जाता है। फिर बाद में ये भी दिखाया गया है कि करीना कपूर उनकी अस्थियों को भी बहाती हैं। अब Ra. One की बॉडी को कॉफिन में दिखाने की वजह से लोगों को लगता है कि उनको दफना दिया गया लेकिन, जब करीना उनकी अस्थियां विसर्जित करती हैं तो ये बात लोगों को नहीं पचती है। लोग इस पर सवाल खड़ा कर देते हैं। इस पर काफी बवाल मचा था। क्योंकि फिल्म में शाहरुख खान का कैरेक्टर तमिल ब्राह्मण का होता है तो लोगों को ये बात नागवार लगती है कि ब्राह्मण को कैसे दफनाया जा सकता है। अगर दफनाया तो अस्थि कैसे बहाई जा सकती है।

कौन हैं ‘सैयारा’ की अनीत पड्डा? अनन्या पांडे के भाई संग रोमांस कर बटोरी लाइमलाइट, काजोल संग कर चुकीं काम