Shah Rukh Khan Private Party for David Beckham at Mannat: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने बीती रात फुटबॉलर डेविड बेकहम का ग्रैंड वेलकम किया। उनकी इस पार्टी में अनिल कपूर (Anil Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जैसे सितारों ने शिरकत की। इसके वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इसी के बाद ही अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी फुटबॉलर के लिए मन्नत में एक प्राइवेट पार्टी रखी।

सोशल मीडिया पर फुटबॉलर डेविड बेकहम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें कार में मन्नत में जाते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों को भी इनवाइट किया गया था। डेविड बेकहम फुटबॉलर होने के साथ-साथ UNICEF के ग्लोबल एंबेसडर भी हैं। पिछले दिनों वो इंडिया में थे। शाहरुख खान की वेलकम पार्टी अटेंड करने के बाद वो लंदन वापस जा चुके हैं। उनका वापसी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें प्राइवेट जेट के लिए जाते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि इससे पहले डेविड सोनम कपूर की पार्टी का हिस्सा बने थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्टी में केवल 25 लोगों को ही शामिल किया गया था।

अंबानी फैमिली ने भी किया था वेलकम

वहीं, डेविड बेकहम का ग्रैंड वेलकम अंबानी फैमिली ने भी किया था। गुरुवार को फुटबॉलर को एंटीलिया में देखा गया था। इस दौरान की भी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। वो मुंबई इंडियन्स की 7 नंबर की जर्सी के साथ पोज देते हुए नजर आए थे। इसके अलावा डेविड को इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में भी सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठाया था।