बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) इस साल की सबसे बड़ी हिट रही है। इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। ‘पठान’ ने विदेशों तक में अपना परचम लहराया। ऐसे में अब एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने इस फिल्म के कलेक्शन पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि ‘शाहरुख खान की पठान ने सच में कितना कमाया?’ इस पर बॉलीवुड एक्टर केआरके ने निशाना साधा है।
दरअसल, काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ (The Trial) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में इस फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू में उन्होंने दिलचस्प बातें की। उन्होंने हॉटस्टार स्पेशल से बातचीत में ‘पठान’ के कलेक्शन पर कमेंट किया साथ ही इस पर सवालिया निशान छोड़ दिया है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘शाहरुख खान पर क्या बोलूं? सबकुछ तो है उसका सोशल मीडिया पर।’ इतना कहने के बाद वो याद करते हुए कहती हैं कि ‘पठान ने रियल में कितना कमाया है?’ इस वीडियो को एक्टर कमाल आर खान ने ट्विटर पर शेयर किया है।
केआरके ने साधा निशाना
केआरके ने काजोल का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है और इसे साधा करने के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। वो पोस्ट में लिखते हैं कि ‘काजोल पठान की कमाई का मजाक उड़ा रही हैं। अजय ने जरूर उनसे घर पर इसके बारे में डिस्कस किया होगा कि शाहरुख खान ने फेक कलेक्शन दिया है। ये बॉलीवुड की सच्चाई है।’ खैर, अब इसके कलेक्शन में क्या सच है और क्या झूठ इसके बारे में तो मेकर्स और एक्टर ही खुद जानते होंगे। हालांकि, केआरके की इस पोस्ट और काजोल के बयान पर किसी का भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।