Shah rukh khan gets Emotional: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के छोटे बेटे अबराम खान अपनी स्कूल परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल डे फंक्शन ऑर्गेनाइज किया गया था। इसमें बॉलीवुड से शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, रोहित शेट्टी, ऐश्वर्या बच्चन, करीना कपूर से लेकर मीरा राजपूत जैसे सेलेब्स तक ने पहुंचे थे। सभी अपने बच्चों को सपोर्ट करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख के 10 साल के बेटे अबराम और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या की परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रही। अबराम ने पापा का आइकॉनिक पोज दिया और किंग खान इसे देख भावुक हो गए। वो अपने आंसू तक नहीं रोक पाए।
शाहरुख खान के बेटे अबराम (Shah Rukh Khan Son Abram) ने स्कूल के एनुअल फंक्शन में प्ले में हिस्सा लिया था। उन्होंने उस प्ले में खास रोल प्ले किया था। उन्हें ब्राउन और ऑरेंज कलर के आउटफिट में देखा गया था। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अंग्रेजी में डायलॉग बोल रहे थे। इस दौरान बेटे की परफॉर्मेंस और अपना आइकॉनिक पोज देते हुए देखा शाहरुख खान भावुक हो गए। वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। बेटे का हौंसला बढ़ाते हुए वो लगातार ताली बजा रहे थे। अबराम की एक्टिंग की चर्चा जोरों पर हो रही है। शाहरुख के फैंस अबराम की एक्टिंग देख इंप्रेस हो गए हैं।
अबराम की परफॉर्मेंस को देखने के लिए शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी पहुंची थीं। इस दौरान किंग खान की सास सविता छिब्बर भी मौजूद रहीं। एक्टर को क्लीन शेव और बड़े बालों में देखा गया। बेटे की परफॉर्मेंस देख वो गर्व से खुश हो रहे थे। एक्टर का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
आराध्या बच्चन ने भी दी धांसू परफॉर्मेंस
इसके साथ ही आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस की भी चर्चा जोरों पर हो रही है। आराध्या ने भी स्कूल के प्ले में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्हें लीड रोल में देखा गया। सोशल मीडिया पर उनके प्ले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अंग्रेजी में अपने डायलॉग्स बोल रही हैं। उनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनकी तुलना मां ऐश्वर्या से कर रहे हैं। आराध्या का जेस्चर, एक्सप्रेशन और स्टाइल तक ऐश्वर्या से हूबहू मिलता-जुलता है। सोशल मीडिया पर आराध्या के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय की आवाज, अमित जी की हाइट, जया जी का गुस्सा। एक्टिंग तो जीन में है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सुहाना और खुशी से अच्छा किया है।’ आराध्या को सपोर्ट करने के लिए ऐश्वर्या के साथ अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और मां वृंदा राय भी पहुंची थीं।
अलग गेटअप में दिखे करीना के लाडले तैमूर
वहीं, आराध्या और अबराम के अलावा तैमूर का भी वीडियो सामने आया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अलग ही गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ मां करीना कपूर भी नजर आ रही हैं। वो उन्हें अपने साथ ले जाती और मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। तैमूर के गेटअप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल के एनुअल फंक्शन में उन्होंने भी किसी प्ले में हिस्सा लिया था। हालांकि, उनके प्ले का वीडियो तो सामने नहीं आया है। लेकिन उनके लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।