Shah Rukh Khan, Noor Jehan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बहन का पाकिस्तान में निधन हो गया है। एसआरके की चचेरी बहन नूर जहां (Noor Jehan) कैंसर से पीड़ित थीं। मंगलवार को पेशावर में उनका इंतकाल हो गया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के कजिन और नूर जहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने नूर जहां के इंतकाल की खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वह लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं।
Geo टीवी के मुताबिक, नूर जहां ने पाकिस्तान में पॉलिटिक्स में भी अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने साल 2018 में आम चुनावों में पीके 77 से अपना नामांकन किया था। लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना नाम वापस खींच लिया था। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और नूर जहां के बेहतरीन रिश्ते थे। दो बार शाहरुख खान बचपन में अपने परिवार के साथ उनके घर गए थे। वहीं नूर भी शाहरुख से मिलने पाकिस्तान से भारत आई थीं।
Shah Rukh Khan ( @iamsrk ) with his cousin Noor Jehan and her husband .#shahrukh #srk pic.twitter.com/1WqlihttFA
— THE KINGs CLUB (@SRKFC1) March 31, 2014
पेशावर के मोगल्ला शाह वली कतल में रहने वालीं नूर की उम्र का खुलासा नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर नूर की शाहरुख खान के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में शाहरुख खान और नूर स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं।
Shah Rukh Khan posing for picture with his cousins Noor Jehan with husband @iamsrk pic.twitter.com/vIN71FlAb5
— ♔AMITABH_SHAHRUKH♔™ (@AMITABH_SRK_FAN) March 30, 2014
शाहरुख खान की नूर के साथ ये वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है जिसमें ढेरों तस्वीरें एक साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में नूर के साथ उनके पति भी दिख रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आने वाले समय में जल्द ही अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इससे पहले उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जब हैरी मेट सेजल में देखा गया था। शाहरुख खान की दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। जिससे उनके फैंस काफी निराश थे। फिलहाल फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का इंतजार है।

