बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) को सितंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ (Jawan) में देखा गया था। इसमें वो शाहरुख खान के साथ सपोर्टिंग कैरेक्टर में थीं। इसमें उन्हें एक्शन मोड में देखा गया था। फिल्म उनकी एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ रही। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ से की थी, जिसके जरिए सान्या की किस्मत रातों रात चमक उठी थी। ऐसे में अब उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में बताया है कि ये कैसा रहा है। शुरुआती दिनों में उन्हें काफी मशक्कत उठानी पड़ी। वो नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं।

दरअसल, सान्या मल्होत्रा हाल ही में साहित्य आज तक में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद से जुड़ी मजेदार बातें की। उन्होंने बताया कि वो फिल्मों में आने से पहले स्कूल में डांस सिखाया करती थीं लेकिन, ये उनका प्लान बी था। वो तो बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। सान्या ने ये भी बताया कि फिल्मों में आने के बाद शुरुआती सफर उनका कैसा रहा। लोगों से उन्हें कड़वी बातें सुननी पड़ती थी क्योंकि ‘दंगल’ में उनका सेकेंड रोल था। सान्या बताती हैं कि वो नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। वो दिल्ली के पटपड़गंज से हैं। बचपन से ही उनका एक्टर बनने का सपना था। लेकिन इसके बारे में किसी को भी नहीं पता था। स्कूल खत्म होने के बाद उन्हें लगा था कि वो अब एक्टिंग में जा सकती हैं। मगर मां ने उन्हें पहले ग्रैजुएशन करने के लिए कहा और उन्होंने किया। इसके बाद मां ने पोस्ट ग्रैजुएशन के लिए भी कहा पर उन्होंने करने से मना कर दिया और कहा कि अब नहीं हो पाएगा।

पहली बार लौट आई थीं घर

सान्या आगे बताती हैं कि पहले तो उनका प्लान थोड़ा गड़बड़ हो गया था। उन दिनों वो डांस कर रही थीं तो उन्हें लगा यही ठीक है। मुंबई गईं और वहां कुछ दिन रहीं लेकिन कुछ हो नहीं पाया। इसके बाद वो घर वापस चली गईं। उन्होंने पापा को बताया डांस उनका प्लान बी था। एक्ट्रेस बनने चाह की बात शेयर की। फिर उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा। कई ऐसे मौके आए जब वो सब छोड़कर वापस लौट सकती थीं लेकिन नहीं आईं। उन्होंने शुरुआती समय में ऐड में काम किया और इन ऐड को उनके पापा सेव करके रखते थे। वो लोगों को बुला-बुलाकर दिखाया करते थे। इससे वो एम्बेरेस हो जाती थीं।

‘दंगल’ के लिए सुनने पड़े ताने

सान्या ने बताया कि जब उन्हें ‘दंगल’ में काम मिला तो इसके लिए उन्हें काफी ताने सुनने पड़े थे। इसके लिए उन्होंने रेसलिंग की। लोग बोलते थे कि बाल काट दिए। बहुत टाइम लगेगा। वो बोलते थे कि फिल्म में उनकी रेसलिंग नहीं है तो वो क्यों सीख रही हैं? लेकिन वो किसी की भी बात में नहीं आईं और लगता था कि ये पल वापस नहीं आएगा। उनको एक्टिंग करनी थी इसलिए वो इसे एक बड़े अवसर के तौर पर देखती थीं। इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

लोग समझते थे लड़का, मारते थे धक्का

एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने ‘दंगल’ जैसी फिल्म की तो कई लोग उन्हें लड़का समझते थे। धक्का मार के चले जाते थे। जब वो एक्सूजमी कहती थीं तो वो लोग उन्हें कहते थे कि ओह सॉरी हमें लगा लड़का हो। एक्ट्रेस ने शुरू से ही सोचा था कि उन्हें हमेशा से ही अलग रोल करने हैं। उन्होंने एक साल में पांच फिल्मों की शूटिंग की थी। इसमें ‘कटहल’, ‘मिसेज’, ‘सैम बहादुर’, ‘जवान’ और ‘हिट’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

बहरहाल, अगर सान्य मल्होत्रा की फिल्मों की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘सैम बहादुर’ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसमें वो इंदिरा गांधी का रोल करते हुए दिखाई देने वाली हैं। फिल्म को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से है।