मुंबई की पारिवारिक अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर का आधिकारिक रूप से आज तलाक हो गया। अलग रह रहे संजय और करिश्मा के बीच तलाक और दोनों बच्चों के संरक्षण के मुद्दे पर कड़वाहट खुलकर सामने आई थी। बहरहाल, सहमति बनने पर अभिनेत्री ने संजय के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस ले लिया।
Also Read: B’town divorce: 13 साल बाद टूट गया करिश्मा- सजंय का रिश्ता, यहां पढ़ें तलाक की मुख्य वजहें
अदालत ने उनकी शर्तों को मंजूर कर लिया और उन्हें तलाकशुदा घोषित कर दिया। बहरहाल, आर्थिक मामलों और बच्चों के संरक्षण के अधिकार के मुद्दे पर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। ये मामले उनकी आपसी सहमति के मुद्दों में शामिल थे। यह जोड़ा 2003 में शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और 2010 में करिश्मा संजय का घर छोड़ मुंबई आ गईं।
Also Read: Dangal में आमिर के इन अवतारों को देख दंग रह जाएंगे आप, यहां देखिए Photos
शुरू में इस जोड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रूख किया, जिसने उन्हें आपस में मामला सुलझाने की सलाह दी। बहरहाल, 2014 में दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और आपसी सहमति से तलाक का मामला दायर किया।