बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (Bengaluru Central Crime Branch) ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा को सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर भी छापेमारी की गई। खबरों की मानें तो सोमवार देर रात आदित्य अल्वा की गिरफ्तारी की गई है। बताते चलें, आदित्य अल्वा कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे जीवराज अल्वा के बेटे हैं।

आदित्य के खिलाफ 4 सितंबर को कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसके बाद से ही आदित्य फरार चल रहे थे। आदित्य का नाम एक कन्नड़ एक्ट्रेस को ड्रग्स दिलवाने वाले 12 लोगों की लिस्ट में शामिल था।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर Joint Commissioner of Police (Crime) Sandeep Patil ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि, ‘ड्रग केस में फरार आरोपी आदित्य अल्वा को गिरफ्तारल कर लिय गया है। लंबे समय से आदित्य की तलाश की जा रही थी। जैसे ही आदित्य के बारे में खबर मिली उन्हें देर रात चेन्नई मेंल गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में कुछ महीनों पहले कन्नड़ अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी, ​​पार्टी के आयोजक वीरेन खन्ना और रियाल्टार राहुल थोंस को भी गिरफ्तार किया है।

सितंबर 2020 में भी CCB पुलिस ने उत्तरी बेंगलुरु के हेब्बल में अल्वा के निवास पर छापा मारा था। इससे पहले अल्वा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। अक्टूबर 2020 में, पुलिस ने अल्वा की तलाश में ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर भी छारे माकी की थी। CCB ने ओबेरॉय की पत्नी, प्रियंका अल्वा और आदित्य की बहन को नोटिस दिया था। उन्हें मामले में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था।