मुंबई के एनसीबी अफसर रहे समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) काफी चर्चित नाम रहे हैं। उन्होंने ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अरेस्ट किया था। हालांकि, बाद में उन पर आर्यन को फंसाने के गंभीर आरोप भी लगे हैं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उन्होंने ही ड्रग्स मामले की छानबीन की थी। वो अपने काम के लिए जाने जाते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी इसी तरह काफी सुर्खियों में रही है। उनकी और उनकी पत्नी की लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा रही है। ऐसे में अब उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।

दरअसल, समीर वानखेड़े हाल ही में लोकप्रिय मराठी चैट शो ‘खुपते अटाली गुप्ते’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से बात रखी और निजी जीवन के बारे में भी उनसे पूछा गया था, जिसके उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से बेहिचक जवाब दिया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस क्रांति रेडकर हैं। दोनों ने लव मैरिज की है। इसी दौरान उनसे क्रांति से प्यार और शादी को लेकर सवाल किया गया था कि कैसे एक सरकारी अफसर बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में गिरफ्तार हो गया और वो उनसे कहां मिली थीं? इस सवाल के जवाब में समीर ने खुलासा किया कि वो दोनों साथ पढ़ते थे।

कॉलेज के दिनों से साथ थे समीर और क्रांति

समीर वानखेड़े बताते हैं कि लोग उनकी आलोचना करते हैं। ढेरों सवाल खड़े करते हैं कि वो किसी को भी पकड़ लेते हैं। उनकी पत्नी एक फिल्म एक्ट्रेस हैं। पूर्व एनसीबी अफसर आगे ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहते हैं कि लोग ये नहीं जानते हैं कि वो उनकी पुरानी दोस्त हैं। वो उनके साथ रुइया कॉलेज में साथ में पढ़ा करती थीं। समीर कॉलेज के दिनों से ही उन्हें पसंद करते थे। बाद में उन्होंने शादी की।

क्रांति ने किया प्रपोज

वहीं, जब उनसे प्रपोज वाला सवाल किया गया तो समीर वानखेड़े ने बताया कि उन्होंने क्रांति को कॉलेज में प्रपोज नहीं किया था। वहां तब अहंकार वाला मामला था। लेकिन वो उन्हें पसंद करते थे। फिर एक दिन एक्ट्रेस ने ही उनसे पूछ लिया। फिर क्या था वो भी उनसे शादी करना चाहते थे और मामला जम गया। आज दोनों की दो बेटियां हैं।

कौन हैं क्रांति रेडकर?

वहीं, अगर बात की जाए समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर की तो वो मराठी एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। साल 2000 में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म मराठी थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया। वो अजय देवगन और ग्रेसी सिंह स्टारर फिल्म ‘गंगाजल’ में नजर आई थीं। इसमें उनकी एक छोटी सी भूमिका थी। फिल्मों के अलावा वो अपनी डांस परफॉर्मेंस से भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वो मराठी गाना ‘Kombdi Palali’ में काम कर चुकी हैं, जिसका हिंदी रीमेक ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ पर फिल्माया जा चुका है। वो ‘अग्निपथ’ में रीमेक किया गया था। अब वो फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर खूब रील्स वीडियो शेयर करती हैं।