राष्ट्रीय स्वंयसेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था, ‘हिंदु और मुसलमानों का डीएनए एक ही है’। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘हिंदुत्व एकता की बात नहीं करता है। मुस्लिमों से नफरत हिंदुत्व की ही देन है। मुसलमानों से लिंचिंग की घटनाएं गोडसे की ही देन है।’ इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘पहलू खान और अखलाक सबको याद है, लेकिन रिंकू शर्मा किसी को याद नहीं।’

न्यूज़18 में अमिश देवगन के कार्यक्रम में इस पर अपना पक्ष रखते हुए संबित पात्रा ने कहा, ‘मेरे सामने 100 नाम हैं। अश्विन कुमार एक थानेदार था और वह बंगाल के अंदर तैनात था। मुस्लिम गांव में ममता बनर्जी के कहने पर उसकी हत्या हो गई। आपको दिल्ली का रिंकू शर्मा याद है जो राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था, उसकी दानिश और इस्लाम ने हत्या कर दी थी। लस्सी विक्रेता भारत यादव आपको याद है। उसे हमारे मुस्लिम लोगों ने किस प्रकार मार दिया था।’

संबित पात्रा के सवाल पर यूं मिला जवाब: संबित पात्रा आगे कहते हैं, ‘पालघर के साधुओं के बारे में याद है। ये एक तरफा ट्रैफिक नहीं है। हिंदू के साथ भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं। आप लोग राम मंदिर बनाने का विरोध कर रहे हैं।’ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबु आज़मी इस पर कहते हैं, ‘मेरा ये सवाल नहीं है कि मंदिर नहीं बनना चाहिए। आप लोग जनता के अंदर नफरत फैलाना बंद करिए। कोर्ट से ऑर्डर नहीं मिला और मस्जिद गिरा दी गई थी। सरकार में बीजेपी है तो मॉब लिंचिंग पर कानून लाए।’

अबु आजमी ने दिया ये जवाब: संबित पात्रा पूछते हैं, ‘गाज़ियाबाद के रहने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या कर दी थी। आपको नहीं लगता कि ये गलत था। कभी भी कोई कार्रवाई होती है तो उसे 2022 के चुनाव से जोड़ दिया जाता है।’ अबु आज़मी इस घटना को भी दुखद बताते हैं और लगातार बीजेपी प्रवक्ता से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग करते रहते हैं।