सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को काफी कुछ झेलना पड़ा। यहां तक कि उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी। एक्टर के पिता और परिवार वालों ने उन पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया साथ ही ड्रग्स देने का भी आरोप लगाया था। इन आरोपों के तहत एक्ट्रेस को काफी कुछ झेलना पड़ा। लोगों ने उन्हें बहुत कुछ बोला। ऐसे में अब उन्होंने सभी मामलों को लेकर हाल ही में दिए इंटरव्यू में बात की, जिसके बाद एक्ट्रेस सामंथा ने उनका सपोर्ट किया। चलिए बताते हैं मामला क्या है…?
दरअसल, रिया चक्रवर्ती हाल ही में आज तक के इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन से लेकर बाद में हुई परेशानियों को लेकर बात की और बेबाकी से अपनी बात को रखा। साथ ही उन्होंने बताया सुशांत के निधन के बाद उनकी जिंदगी कितनी मुश्किलों भरी रही है और कभी भी उन्हें भुला नहीं पाएंगी। परेशानियों को लेकर रिया ने कहा था कि उन्हें लगता है कि इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार ने उनका साथ दिया। उनके पिता सेना में थे। ऐसे में उनका मानना है कि उनकी परवरिश भी सेना के जैसे हुई है। वो अपने परिवार के सपोर्ट के बाद ही इस लड़ाई से लड़ पाईं।
रिया ने बताया था कि परिवार और उनके कुछ दोस्त हमेशा उनके साथ खड़ रहे। इन दोस्तों में बॉलीवुड से शिबानी दांडेकर, अनीशा और कुछ और उनकी फ्रैंड्स शामिल हैं। उनका मानना है कि वो केवल मुट्ठी भर लोग थे और उन्होंने अरबों लोगों का सामना किया। उनका ये भी मानना है कि कुछ भी करने के लिए केवल 3-4 लोगों की जरूरत होती हैं, जो आप भरोसा करते हैं और प्यार करते हैं। रिया ने अपना ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है और इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘फौजी की बेटी।’

क्या बोलीं सामंथा?
वहीं, रिया चक्रवर्ती के इसी वीडियो को सामंथा ने भी शेयर किया। उन्होंने उनके इस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने रिया को ‘हीरो’ बताया। इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई। बहरहाल, अगर इसके अलावा सामंथा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में फिल्म ‘खुशी’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन स्पेश शेयर किया था और दोनों के बीच काफी रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे, जो कि खूब चर्चा में भी रहे हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग केस में फंसा था रिया का नाम
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14जून 2020 को हुआ था। उन्हें बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाया गया था। एक्टर की मौत के कुछ दिन बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच की फिर इसे सीबीआई के हाथों में सौंप दिया गया। इस केस में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी ने भी जांच की और अंत में रिया पर कई आरोप साबित नहीं हो पाए। अब एक्ट्रेस एक फिर से स्क्रीन पर लौट चुकी हैं। इन दिनों वो रोहित शेट्टी के टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर चर्चा में हैं।