सा मंथा रुथ प्रभु प्रोफेशनल ही नहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ समय से एक्ट्रेस का नाम डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। इस बीच अब अपडेट आया है कि दोनों ने गुपचुप शादी रचा रही है। निर्देशक की एक्स वाइफ का पोस्ट जबरदस्त वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या उनके इस पोस्ट का संबंध सामंथा-राज की शादी से है।
मशहूर अभिनेत्री सामंथा की शादी की खबरें सामने आने के बाद उनकी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। बताते चले कि राज और सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के फोटो शेयर कर दिए हैं। इसमें एक्ट्रेस अपने पति संग नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर खुशियां साफ देखने को मिल रही हैं।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने शादी कर ली है। सोर्स की मानें, तो दोनों की शादी ईशा योग केंद्र में हुई है। शादी में परिवार और दोस्तों को मिलाकर कुल 30 सदस्य मौजूद थे और एक्ट्रेस ने शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी। हाल ही में दोनों की तस्वीरें शादी के मंडप से समाने आई हैं।
राज की एक्स वाइफ ने क्या रिएक्शन दिया?
रविवार को राज और सामंथा की शादी की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरी थीं। इस बारे में रेडिट पर पोस्ट किया गया था कि दोनों शादी कर चुके हैं। खैर, अब राज की एक्स वाइफ के पोस्ट ने उनकी शादी की चर्चा को और ज्यादा तेज कर दिया है। निर्देशक राज की वाइफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा, ‘डेस्पेरेट लोग, हमेशा डेस्पेरेट चीजें करते हैं।’ बता दें कि राज और श्यामली का तलाक साल 2022 में हुआ था।
सामंथा और राज ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया से सीक्रेट रखा। दरअसल, साल 2024 में ही दोनों की नजदीकियों के दावे किए जाने लगे थे। फिर भी सामंथा-राज ने इसे छिपाने का काम किया। सामंथा सोशल मीडिया पर राज के साथ कोई भी तस्वीर अपलोड करने से बच रही थीं, लेकिन दोनों की फोटोज ऑनलाइन लीक हो जाती थी। सामंथा के बारे में बता दें कि वह नागा चैतन्य की वाइफ रह चुकी हैं। वहीं, तलाक के बाद नागा ने शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली।
