सिनेमाघरों में आज सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज हो चुकी है। शुरुआती खबरों के अनुसार दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए पहुंच चुके हैं। 80 प्रतिशत हॉल भरे हुए हैं। टाइगर जिंदा है इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों की लिस्ट में शुमार थी। पद्मावती की रिलीज डेट आगे खिसकने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़े स्टार की कोई फिल्म नहीं आई थी। इसका फायदा सलमान खान को मिल सकता है और माना जा रहा है कि यह फिल्म गेम चेंजर साबित होगी। इससे पहले कि टाइगर की दहाड़ आप देखें हम आपको बताते हैं सलमान खान की पिछली पांच फिल्मों और उनके प्रदर्शन के बारे में।

ट्यूबलाइट- कबीर खान के निर्देशन में बनी ट्यूबलाइट में सलमान खान एक ऐसे बच्चे के किरदार में नजर आए थे जो बड़ा होने के बाद भी दिमाग से बच्चा रहता है। फिल्म में उनके साथ भाई सोहेल खान दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। इसने 119.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Tiger Zinda Hai Movie Review: ‘टाइगर जिंदा है’ मूवी रिव्यू, रेटिंग और कलाकार

सुल्तान- साल 2016 में अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा एक्टर के करियर की दूसरी ऐसी फिल्म थी जिसने रिकॉर्ड कमाई की थी। इसने 300.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के पूर्व-रेस्लिंग चैंपियन की थी। इसे उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक माना गया था।

प्रेम रतन धन पायो- सूरज बड़जात्या और सलमान खान की हिट जोड़ी दर्शकों के लिए एक पारिवारिक फिल्म लेकर आई थी। 2015 में दीवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 210.16 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से कोई खास रिव्यू नहीं मिले थे इसके बावजूद कमाई करने से फिल्म को कोई नहीं रोक पाया।

बजरंगी भाईजान- साल 2015 में ईद के मौके पर रिलीज हुई बजरंगी भाईजान की कहानी में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाया गया था। फिल्म में अपने मां-बाप से बिछड़ी मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) को उसके घर पहुंचाने के लिए जद्दोजहत करते भाईजान को दिखाया गया था। फिल्म ने रिकॉर्ड 320.34 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Tiger Zinda Hai Box Office Collection: रिकॉर्डतोड़ कमाई! पहले ही दिन इस आंकड़े को छू लेगी भाईजान की फिल्म

किक- जैकलीन फर्नांडिस के साथ इस फिल्म में सलमान खान ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो गरीब बच्चों की मदद करने के लिए चौरी करता है। लोगों को दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। फिल्म ने 231.85 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।