Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) के लिए इंडस्ट्री का ‘भाईजान’ बनना आसान नहीं था। उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया है। उनके पिता सलीम खान एक मशहूर राइटर रहे हैं लेकिन फिर भी सलमान खान ने बिना पिता की मदद के इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान बनाई है। एक समय था जब लोग दुबला-पतला कहकर रिजेक्ट कर देते थे। एक्टर ने फइल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी लाइफ से जुड़े कई किस्से भी रहे हैं, जो काफी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में चलिए उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब उन्हें लड़कियों की लैगिंग्स पहनना पड़ा था।
दरअसल, सलमान खान आज 59 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता सलीम खान और मां सलमा (सुशीला चरक) हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम ‘बीवी हो तो ऐसी’ से रखा था, जिसमें उनको सपोर्टिंग कैरेक्टर में देखा गया था। इस फिल्म को 1988 में रिलीज किया गया था। इसके बाद बतौर लीड एक्टर उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ से करियर की शुरुआत की थी। इसकी हिट के बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘दबंग’ जैसी फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाया।
सलमान खान भले ही फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे लेकिन, उनकी लाइफ में कम विवाद नहीं रहे और ना ही कम किस्से-कहानियां। ऐसे में उनके डेब्यू से जुड़ा एक किस्सा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग के दौरान एक्टर को लड़कियों की लैगिंग्स पहननी पड़ी थी। ये किस्सा उस समय का है जब फिल्म के लिए गाना ‘कबूतर जा जा’ की शूटिंग की जा रही थी। इस गाने में सलमान ने ग्रे कलर का एक सूट पैंट पहन रखा है। इसकी शूटिंग के दौरान जैसे ही डायरेक्टर सूरज बड़जात्या एक्शन बोलते हैं तो सलमान कबूरत के साथ कैमरे में पोज देने लगते हैं। तभी अचानक से निर्देशक कट बोलते हैं। इसकी वजह थी कि तेज हवा चल रही थी और सलमान खान की पैंट बहुत ज्यादा ही बड़ी थी। इसकी वजह से उनकी टांगे लकड़ी की तरह पतली लग रही थीं।
फिर पहना दी लड़कियों की लेगिंग्स
बात ऐसी थी कि सलमान खान करियर के शुरुआती दिनों में काफी दुबले-पतले थे। ऐसे में ‘मैंने प्यार किया’ के गाने की शूटिंग के दौरान तेज हवा चल रही थी और उनकी पैंट पैरों में चिपक जा रही थी। उनके पैर कुछ ज्यादा ही पतले थे। इसके लिए डायरेक्टर सूरज ने तरकीब निकाली। उन्हें पैंट के नीचे 6-7 लड़कियों वाली लेगिंग्स पहना दी। ताकि पैंट अगर उनके पारों में चिपके तो वो पतले से ना लगें। इसके बाद सलमान खान के पैर ठीक लगने लगे और इनका ये गाना शूट किया गया।
सलमान खान का प्रोफेशनल फ्रंट
इसके साथ ही अगर सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो क्रिसमस के मौके पर रिलीज फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आए। इसमें उनके कैमियो सीन को काफी पसंद किया गया। एक्टर को इसके पहले मेन लीड रोल में ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इसके बाद अब वो फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्हें रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इसे ईद के मौके पर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म से एक्टर का लुक भी सामने आ चुका है, जो कि काफी चर्चा में रहा था।
सलमान खान से जुड़ी इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप इसे भी पढ़ सकते हैं कि हाल ही में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान का बिना नाम लिए हिट एंड रन केस पर रिएक्शन दिया था और ‘शराबी’ बता दिया था। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।