शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। सलमान खान ने जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की लोग खुशी से झूम उठे। सलमान खान ने फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और बताया है कि फिल्म कब रिलीज होगी।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, ‘राखी जी ने सही कहा था कि फिल्म में, मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को ये फिल्म दुनियाभर में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है।’ फैंस ने कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि वो ये फिल्म देखने जरूर जाएंगे।

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने ये फिल्म बनाई थी, वहीं ऋतिक रोशन इस फिल्म में अपने पिता को असिस्ट किया था। एक्टर ऋतिक रोशन ने भी पोस्ट करके करण-अर्जुन के री-रिलीज की जानकारी शेयर की है। ऋतिक लिखते हैं, ‘सिनेमा फिर कभी वैसा नहीं रहा… जब करण अर्जुन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आए। 22 नवंबर 2024 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में करण अर्जुन का पुनर्जन्म फिर से देखें!’

आपको बता दें, करण अर्जुन का निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया है। वहीं फिल्म का संगीत ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने दिया है। इस फिल्म में काजोल और ममता कुलकर्णी शाहरुख और सलमान के अपोजिट नजर आई थीं। वहीं राखी और अमरीश पुरी भी फिल्म में अहम भूमिका में थे।

22 नवंबर को ये फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने के लिए उत्साहित हैं।

यहां देखें एंटरटेनमेंट का ये ट्रेंडिंग वीडियो