Salman Khan and Priyanka Chopra Cold War: प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच मनमुटाव के बारे में कौन नहीं जानता। फिल्म ‘भारत’ से पैर पीछे खींचने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और सलमान के बीच ‘कोल्ड वॉर’ शुरू हो गई थी। अब ऐसे में खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा को फिल्में नहीं मिल पा रही हैं। ‘भारत’ छोड़ने के बाद से ही प्रियंका को हिंदी फिल्में नहीं मिल पा रहीं हैं। प्रियंका की झोली में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ था।
लेकिन जब से सलमान खान ने संजय के साथ फिल्म ‘इंशाल्लाह’ करने का फैसला लिया, तभी से भंसाली का सारा ध्यान ‘इंशाल्लाह’ पर है। ऐसे में खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा काफी तनाव में है। सोर्स के मुताबिक प्रियंका जब मुंबई आती हैं तो कई सारे प्रोड्यूसर्स से उनकी काम के सिलसिले में मुलाकात होती है। इस बीच कई सारी कहानियों पर भी गौर करती हैं, लेकिन बात नहीं बन पाती। अब प्रियंका जल्द ही ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। प्रियंका के पास इस वक्त बस एक ही हिंदी फिल्म है।
अब ऐसे में अलग थलग पड़ीं प्रियंका को लेकर खबरें हैं कि देसी गर्ल के पास दो कहानियां आई हैं जिसके लिए वह डारक्टर की तलाश कर रही हैं। सलमान से रिश्ते बिगड़ने के डर से नामी डायरेक्टर्स शायद प्रियंका की फिल्म में काम करने को राजी न हों। लेकिन सोर्स के मुताबिक प्रियंका जल्द ही अपनी फिल्म को अनाउंस करना चाहती हैं और अगर उनकी फिल्म को प्रोड्यूसर नहीं मिलता तो वह अपने प्रोडक्शन में ही फिल्म बनाने का मन बना सकती हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा का Purple Pebble Pictures नाम का होम प्रोडक्शन हैं। अभी तक प्रियंका का प्रोडक्शन छोटी फिल्में बनाता रहा है, जिसमें इसे काफी सक्सेस हासिल हुई। इस प्रोडक्शन में ‘बमबम बोल रहा है काशी’, ‘वेंटीलेटर’, ‘सरवन’, ‘पहुना- द लिटिल विजिटर’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
साथ ही बताते चलें, कि प्रियंका ने अपनी शादी के चलते फिल्म ‘भारत’ को करने से मना कर दिया था। फिल्म से प्रियंका के अचानक वॉक आउट करने के बाद से ही सलमान खान काफी नाराज हो गए थे। सलमान ने कई बार इवेंट्स पर भी प्रियंका का नाम लेते हुए उन पर हंसी में चुटकी लेते दिखे थे। सलमान ने फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन के वक्त भी सलमान ने प्रियंका को लेकर कहा था कि – ‘भारत जैसी फिल्मों के लिए तो लड़कियां पति भी छोड़ कर आ जाएं।’