पूर्व मिस वर्ल्ड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई सालों पहले अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। लेकिन बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों का रिश्ता काफी बुरे नोट पर खत्म हुआ था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अपने कुछ इंटरव्यू में सलमान खान के गुस्से और शक्की स्वभाव के बारे में बताया।

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि एक वक्त ऐसा था जब सलमान को शक होने लगा था कि वह और शाहरुख खान रिलेशनशिप में हैं। साल 2002 में एक इंडियन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि सलमान खान उनपर शक करते थे और शाहरुख संग अफेयर होने का आरोप लगाते थे। ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान ने कई मौकों पर उसके साथ शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया था और यहां तक ​​​​कि उसके सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया था।

ऐश्वर्या का कहना था कि सलमान ने उन्हें अवॉर्ड फंक्शन में भी बुरी तरह ट्रीट किया। जिसके बाद आखिरकार सलमान संग रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। वह समझ चुकी थीं कि वह ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकतीं जो उनकी या उनके करियर की कद्र नहीं करता।

इस कारण हाथ से निकली थी फिल्म

‘चलते-चलते’ फिल्म में पहले शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था। लेकिन सलमान खान के कारण ये फिल्म उनके हाथ से निकल गई थी। दरअसल सलमान खान फिल्म के सेट पर जाकर ऐश्वर्या के साथ झगड़ने लगे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने सलमान को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह उनके साथ भी लड़ने लगे थे।

इसी के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। कई सालों तक दोनों का मनमुटाव रहा। हालांकि शाहरुख खान और सलमान आज अच्छे दोस्त हैं और हर मुश्किल की घड़ी में साथ खड़े नजर आते हैं।