रियो ओलंपिक 2016 में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक सत्यव्रत कादियान से शादी के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मेहंदी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर कीं। साक्षी मलिक ने फोटो के कैप्शन में लिखा- इस बड़े दिन पर मेहंदी के रंग में रंग जाने का वक्त है। उत्साहित हूं। आपको बता दें कि साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान कॉमनवेल्थ रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, और यह जोड़ा रोहतक में शादी के बंधन में बंधेगा। हाल ही में इन दोनों ने अक्टूबर में एक छोटे से कार्यक्रम में सगाई की थी। माना जा रहा है कि दोनों की शादी का कार्यक्रम बहुत ही भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पीवी संधू, दीपा करमाकर और वीरेंदर सहवाग उनकी शादी का हिस्सा बनेंगे।

प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पी वी सिंधु को 21 मार्च 2017 को यहां हुये टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (टीओआईएसए) में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया। जूरी ने सिंधु को सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी के सम्मान के लिये भी चुना। किदांबी श्रीकांत को पीपल्स च्वाइस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी का सम्मान दिया गया। भारतीय हॉकी को नई ऊंचाईयां देने वाले अजीत पाल सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आर अश्विन को क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया तो वहीं इसी श्रेणी में पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जीता। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने उनकी तरफ से ये सम्मान हासिल किया। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को साल की सर्वश्रेष्ठ रेसलर का पुरस्कार दिया गया। बता दें ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने साल की शुरुआत में बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली खिलाड़ी बनी थी, ऐसा करने वाली वो दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी थी। साथ ही अभी वह तालिका में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हें, वहीं सिंधु ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर वनी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/BSVC__tB95S/

https://www.instagram.com/p/BSGzh9DB-t2/

https://www.instagram.com/p/BSEDN64h8jM/