Sahil Khan, Salman Khan: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स आगे आए हैं और नेपोटिज्म पर अपनी आवाज उठाते दिख रहे हैं। कंगना रनौत, शेखर कपूर, अभिनव कश्यप जैसे तमाम सेलिब्रिटीज ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बात को कबूला है। वहीं अब एक्टर साहिल खान ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि सलमान खान का उनके साथ कैसा व्यवहार था। साहिल खान बॉलीवुड में ज्यादा फिल्मों में तो नजर नहीं आए, लेकिन उनकी पहली फिल्म Style में दर्शकों ने उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स दिया था।
साहिल की बॉडी भी सलमान की ही तरह काफी अट्रैक्टिव है। फिल्म स्टाइल में भी एक्टर साहिल का ये मिजाज पसंद किया गया था। इतना ही नहीं साहिल को तो उनकी पहली फिल्म के बाद ही एक बड़ी मैग्जीन के कवर पेज पर छापा गया था। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच साहिल खान को स्टारडस्ट (StarDust) मैग्जीन कवर पेज पर जगह मिली थी। लेकिन इसके बाद वह अचानक ही लाइमलाइट से गायब हो गए।
सुशांत सिंह की मौत के बाद अब कुछ सेलेब्स अपना बॉलीवुड एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। जिनमें साहिल खान का नाम भी जुड़ गया है। साहिल ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए, अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया। साहिल ने अपने पोस्ट में सलमान खान का जिक्र किया। साहिल ने कहा-”स्टाइल’ के बाद इंडिया की सबसे टॉप फिल्म मैग्जीन के कवर पेज पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो…। मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा हो..जब कि मैं तो नया था। उनका फैन था। कमजोर था। फिर भी वो मुझे कई बार साइड सोल के लिए बुलाते रहे। ‘