Sadak 2, Mahesh Bhatt: आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इसके साथ एक के बाद एक विवाद जुड़ते जा रहे हैं। पहले ट्रेलर को लाइक से ज्यादा डिसलाइक्स मिले। अब एक पाकिस्तानी म्यूजीशियन ने दावा किया है कि फिल्म के ट्रेलर में सुनाई दे रहे गाने की धुन उसकी है। उसका दावा है कि महेश भट्ट की फिल्म ट्रेलर में सुनाई दे रहा गाना चोरी का है और वो उन्होंने कंपोज किया था।

पाकिस्तानी कंपोजर शेजान सलीम (Shezan Saleem) ने ट्वीट कर दावा किया है- ‘अब हम इसका क्या करें? पाकिस्तान में मैंने जो गाना प्रोड्यूस किया वह कॉपी कर लिया गया। ये साल 2011 में लॉन्च किया गया था। प्लीज इस बारे में बात करो दोस्तों।’ शेजान ने अपने इस ट्वीट में फॉक्स स्टार हिंदी को भी टैग किया।

शेजान सलीम को Jo-G नाम से भी पुकारा जाता है, उन्होंने सोशल मीडिया पर महेश भट्ट की फिल्म ट्रेलर को देख फॉक्स स्टार हिंदी को टैग करते हुए इस बारे में लोगों को जानकारी दी। दावा है कि साल 2011 में उन्होंने इस म्यूजिक कंपोजिशन को बनाया था- ‘रब्बा हो’। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें महेश भट्ट और उनके म्यूजिक ट्रैक के बीच काफी सिमिलैरिटीज हैं।

https://twitter.com/ssaleemofficial/status/1293441944312598534?

इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान के लोग भी बॉलीवुड को कोसने लगे। एक यूजर ने कहा- ‘हद हो गई है, रीमेक का जमाना है।’ तो किसी ने कहा- फैलादो इसे, गलत तो गलत है। एक यूजर ने कहा- ‘भट्ट फैमिली पाकिस्तानी गाने चुरा चुरा के अपनी फिल्म में लगा रही है। गलत है। बिना ओरिजनल्स को क्रेडिट दिए।’

एक यूजर ने लिखा- गाना चोरी करते हैं, फिल्म की कहानी भी ऐसे ही चोरी की होगी। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग सड़क 2 के लिए काफी कुछ कहते दिख रहे हैं।