अभिनेता ऋषि कपूर जगहों और योजनाओं का नाम गांधी परिवार पर रखे जाने के मुद्दे पर अभी भी आक्रामक बने हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने इस मुद्दे पर फिर से गांधी परिवार और कांग्रेस पर हमला बोला। इस ट्वीट में उन्होंने दिल्ली का नक्शा पोस्ट किया। इस नक्शे में गांधी परिवार पर रखी गई जगहों को हाईलाइट किया गया था। उन्होंने लिखा, ‘सोचिए, केवल नई दिल्ली में ही 64 प्रमुख जगहों का नाम उन रखा गया है। क्या आपको उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए और जगहों की जरूरत है।’
THINK. There are 64 prominent places named after them only in New Delhi! Do you need that many to commemorate them? pic.twitter.com/zdmVEAaal7
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 19, 2016
ऋषि कपूर ने इससे पहले 18 मई को एक के बाद एक सात ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कहा था कि देश में जगहों के नाम अन्य हस्तियों पर भी होना चाहिए। भगत सिंह, अंबेडकर, रफी और अन्य लोगों ने भी अच्छा काम किया है। इस मुद्दे पर काफी बहस हुई थी। कांग्रेस को इस पर सफार्इ देनी पड़ी थी।
Read Also:
ऋषि कपूर का ट्वीट- गांधी परिवार पर रखे गए जगहों के नाम बदलो, बाप का माल समझ रखा था?