Rishi Kapoor: ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रोल्स पर भड़कते दिखते हैं। ऐसे में ऋषि कपूर की एक छवि बन गई है कि वह गुस्सैल हैं। हालांकि ऐसा भी हुआ है जब वह रणबीर कपूर परल भी बरसे हों। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनके घर में पूजा थी। उस पूजा में वह आकर बैठगए लेकिन बैठने से पहले वह जूते उतारना भूल गए। रणबीर के पिता ऋषि कपूर नै जब ये देखा तो उन्हें गुस्सा आ गया औऱ उन्होंने जोर से रणबीर को थप्पड़ मार दिया। रणबीर उस वक्त काफी छोटे थे।
रणबीर कपूर काफी शर्मीले किस्म के हैं कई बार उन्हें अपने पेरेंट्स के साथ इवेंट में देखा गया है तब भी वह काफी सादगी के साथ आते जाते दिखते हैं। ऋषि कपूर कई बार सोशल मीडिया पर भड़कते और तंज कसते दिखते हैं। कुछ वक्त पहले ऋषि कपूर को दिल्ली में एक अस्पताल में तबीयत बिगड़ने की वजह से भर्ती कराया गया था।
रणबीर को जब इस बारे में खबर हुई थी कब वह तुरंत अपने पिता के पास पहुंच गए थे। रणबीर के साथ उस वक्त आलिया भट्ट भी थीं। लोगों ने तरह तरह के कयास लगाए थे। तब ऋषि कपूर ने गंभीर अंदाज में कहा था कि वह ठीक हैं। उन्हें कुछ नहीं हुआ। खबरें थीं कि उन्हे इंफेक्शन हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। रणबीर आलिया के साथ अमिताभ बच्चन भी होंगे। इस फिल्म की शूटिंग के बाद से ही रणबीर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में आए। रणबीर औऱ आलिया कई मौकों पर साथ आते जाते ही देखे जाते हैं।