Salman Khan: सलमान खान औऱ ऋषि कपूर को लेकर ढेरों खबरें सामने आईं थीं। दोनों के बीच झगड़े औऱ मनमुटाव को लेकर कई आर्टिकल छपे। कई मौके पर सलमान खान औऱ ऋषि कपूर के बीच झगड़े होते-होते भी बचे। लेकिन आज ऋषि कपूर जब दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, तो सलमान खान ने भी सारे गिले शिकवे भुला दिए औऱ उनसे माफी मांगते हुए अंतिम विदाई देकर एक ट्वीट किया।
सलमान खान ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए अपने एक ट्वीट में कहा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले चिंटू सर। कहा सुना माफ करना, आपके परिवार को इस हालात से लड़ने की शक्ति मिले।’ ऋषि कपूर औऱ सलमान खान का झगड़ा तब शुरू हुआ था, जब एक पार्टी के दौरान सलमान खान ने रणबीर कपूर को जोर से चांटा जड़ दिया था।
सलमान खान अपनी एक फिल्म की सक्सेस पार्टी को संजय दत्त के साथ एंजॉय कर रहे थे। वहीं रणबीर कपूर भी अपने कुछ दोस्तों के साथ उस पार्टी में आए थे। दोनों मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। तभी अचानक सलमान और रणबीर की किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई। जिस वजह से सलमान खान इतना नाराज हो गए कि उन्होंने रणबीर पर हाथ उठा दिया।
जब रणबीर के पिता ऋषि कपूर को इस बारे में खबर हुई तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। इस बारे में जब सलमान के पिता सलीम खान को भी पता चला तो उन्होंने पहले तो सलमान को समझाया कि जाकर ऋषि कपूर से माफी मांगे। लेकिन सलमान खान नहीं माने। इसके बाद खुद सलमान के पिता ने ऋषि कपूर से इस घटना के लिए माफी मांगी।
हालांकि बाद में सलमान खान रणबीर कपूर की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। लेकिन फिर बात तब बिगड़ी जब कैटरीना कैफ का जिक्र आया। सलमान खान को लेकर एक बार एक पार्टी में ऋषि कपूर ने कुछ कह दिया था। ये पार्टी थी सोनम कपूर की शादी का फंक्शन।
इसमें ऋषि कपूर ने सोहेल खान की पत्नी से सलमान को लेकर कुछ गलत कह दिया था। जब सलमान को इस बारे में पता चला तो सलमान ऋषि कपूर को वहां ढूंढने लगे थे। लेकिन नीतू कपूर ने भांप लिया था कि अगर सलमान और ऋषि कपूर आमने सामने आए तो बात बढ़ जाएगी। ऐसे में वह ऋषि कपूर को वहां से लेकर चली गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में नीतू ने इस वाकया के बाद सलमान से माफी भी मांगी थी।
