Rishi Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। एक दिन पहले ही इरफान खान का निधन हो गया था। लगातार दो झटकों से मनोरंजन जगत सहम गया है। रजा मुराद ने 67 साल के कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्हें याद करते हुए वह फोन पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। आज तक चैनल से बात करते हुए मुराद ने कहा कि वह 45 साल से मेरा दोस्त था, भाई था।
यह कहते हुए वह फोन पर ही ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे। कैंसर से पीड़ित थे। कुछ समय पहले इलाज करा कर अमेरिका से लौटे थे। 29 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 अप्रैल की सुबह उनकी मौत की खबर आ गई। वहीदा रहमान ने उनकी मौत की खबर पर कहा- यकीन ही नहीं हो रहा। मैंने एक बार उसे मैसेज किया ऋषि कह कर तो उसका जवाब आया- मुझे ऋषि नहीं, चिंटू कहिए। मैं आपके लिए चिंटू हूँ।
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर, 1952 को हुआ था। वह पहली बार फिल्म श्री 420 में दिखे थे। 1980 में आई उनकी फिल्म कर्ज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए था। उनकी आखिरी फिल्म द बॉडी थी।
बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी, सांस लेने में उन्हें दिक्कत हो रही थी। ऐसे में ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाई रणधीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ अस्पताल में हैं। ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने की खबर की पुष्टि भाई रणधीर कपूर ने की थी। रणधीर कपूर ने बताया थाकि, ” ऋषि कपूर अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत है, इसलिए उन्हें अस्पताल लाए हैं, उन्हें भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।”

