दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने जमाने में दर्जनों लीडिंग एक्ट्रेसेस के साथ काम किया था। लेकिन ऋषि ने कहा था कि उनकी जोड़ी सही नहीं बनाई गई थीं। वह स्क्रीन पर कम उम्र के लड़के दिखते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर को 26 साल से पहले फिल्मों में डेब्यू करने के लिए इनकार किया था। इस बात का जिक्र ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा में किया था।
उन्हें लगता था कि रणबीर के लिए सुटेबल एक्ट्रेसेस की कमी होगी। खुद के बारे में जिक्र करते हुए ऋषि ने बताया था कि कमी से उनका अर्थ है एक्ट्रेसेस की कमी का मतलब कि उन्हें नामी एक्ट्रेसेस के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। जीनत अमान, मौसमी चटर्जी और अन्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा कि कई कारणों से वह साथ काम करने में सक्षम नहीं थे।
उन्होंने कहा कि जीनत के साथ उनकी जोड़ी नहीं बनाई गई। भले ही उन्होंने ‘हम किसी से कम नहीं’ में साथ काम किया था, और जब उन्होंने ‘जहरीला इंसान’ में साथ काम किया तब तक मौसमी पहले से ही शादीशुदा थीं।
ऋषि ने कहा,”उस समय की ज्यादातर बेस्ट हिरोइनों के साथ मेरी जोड़ी अच्छी नहीं थी। हेमा मालिनी मुझसे उम्र में थोड़ी बड़ी थीं और मैं उनके साथ केवल ‘एक चादर मैली सी’ (1986) जैसी फिल्म में ही काम कर सका। जो एक युवा देवर की पुरानी पंजाबी प्रथा के बारे में थी। जिसने अपने बड़े भाई की विधवा से शादी की थी।
रेखा, परवीन बाबी और जीनत अमान लगभग एक ही उम्र की थीं, लेकिन मेरी लड़कों जैसी शक्ल के विपरीत, वे बड़ी दिखती थीं। कोई भी अभिनेता जो बहुत कम उम्र में अपना करियर शुरू करता है, उसे इस कठिनाई का सामना करना पड़ता है। शाहिद कपूर और इमरान खान को भी एक उपयुक्त मुख्य अभिनेत्री के साथ जोड़ी बनाने में कठिनाई हुई। यह एक कारण था कि मैंने रणबीर को उनकी पहली फिल्म में अभिनय करने से पहले 26 साल का होने तक इंतजार के लिए कहा था।”