90 के दशक में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने बड़े पर्दे पर राज किया, जिसमें ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम भला कैसे भुलाया जा सकता है। ममता कुलकर्नी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन एक समय था जब बॉलीवुड में इनके नाम का डंका बजता था। फैंस इनकी फिल्मों का इंतजार करते थे। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि वह 90 के दशक की सबसे विवादित अभिनेत्री भी रहीं।
तिरंगा फिल्म से किया था डेब्यू: साल 1993 में ममता ने फिल्म तिरंगा से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें सैफ अली खान, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ फिल्में मिलने लगीं। उन्हें फिल्मफेयर फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिला। राकेश रोशन, एन.चंद्रा, साजिद नाडियाडवाला जैसे बड़े निर्माता निर्देशकों ने उन्हें अपनी फिल्में भी ऑफर की।
टॉपलेस फोटोशूट कराकर मचाया तहलका: ममता ने साल 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। उनकी बोल्ड तस्वीरों ने हर जगह तहलका मचा दिया था। इतना नहीं, ममता की फोटोज की कॉपियां ब्लैक में भी बिकी थीं। हालांकि, फोटोशूट के बाद उन पर भी 15 हजार रुपये का जुर्माना तक लगाया गया था।
अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ थे रिश्ते: एक्ट्रेस के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहे थे। 90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का अच्छा दखल था। इस दौरान ममता का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे छोटा राजन से जुड़ा। ऐसी अफवाहें भी थी कि राजन के कहने पर ममता को कई फिल्में मिलीं, हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है।
ड्रग तस्कर से की शादी: छोटा राजन के भारत छोड़ने के बाद ममता का नाम उसके गुर्गे और ड्रग माफिया विजयगिरी आनंदगिरी गोस्वामी उर्फ विक्की गोस्वामी से जुड़ा। ममता कुलकर्णी ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से प्यार करती थी। विकी जेल में बंद था उसे छुड़ाने के लिए ममता ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और दुबई जाकर बस गईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली थी।