बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन रेखा हिंदी सिनेमा में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज भी रेखा अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। रेखा को बॉलीवुड में दौलत, नाम, शौहरत सब हासिल हुई। वहीं रेखा की छोटी बहन भी चाहती थीं कि वह भी रेखा की तरह एक्टिंग करें और अपना नाम रौशन करें। लेकिन रेखा को अपनी छोटी बहन के फिल्मों में काम करने से सख्त ऐतराज था। क्या थी इसके पीछे की वजह?

चैन्नई (मद्रास) में पली-बढ़ीं रेखा को आज जो मुकाम हासिल है इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। हालांकि रेखा की ये ख्वाहिश कभी नहीं रही थी कि वह एक अदाकारा बनें। न ही उन्होंने अपने लिए कभी ऐसा कोई सपना देखा था। लेकिन किस्मत को जो मंजूर था वो उन्होंने पाया। आज रेखा को अभिनय के क्षेत्र में लेजेंड माना जाता है।

रेखा के माता पिता दोनों ही एक्टर्स थे। उनके पिता जैमिनी साउथ इंडिया के प्रसिद्ध कलाकार थे। लेकिन रेखा की मां पुष्पावली ने अपने बच्चों को अकेले ही पाला। वहीं पिता ने रेखा को अपनी बेटी के रूप में भी कभी नहीं स्वीकारा। रेखा का बचपन गरीबी में गुजरा था। ऐसे में मां पुष्पावली ने रेखा को फिल्मों में काम कराने का मन बना लिया। जब रेखा 12 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार कैमरा के आगे अभिनय किया था।

रेखा फिल्मों में काम भी नहीं करना चाहती थी लेकिन अपनी मां की इच्छा के कारण और परिवार को सपोर्ट करने के लिए रेखा को फिल्मों में आना पड़ा। मुकेश अग्रवाल से शादी कर सीधे हेमा मालिनी के घर पहुंची थीं रेखा, देख चौंक गई थीं ‘ड्रीम गर्ल’, धर्मेंद्र की मौजूदगी में कह दी थी ऐसी बात

रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1966 में तेलुगु फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से की थी। इसके बाद रेखा ने कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। इस बीच रेखा को कई तरह की बातें सुननी पड़ती थीं, दबाब में आकर काम करना पड़ता था। रेखा को अपने रंग रूप के लिए भी सुनना पड़ता था। रेखा को उनके वजन के लिए भी सुनाया जाता था। ऐसे में इंडस्ट्री में काम करना उन्हें काफी मुश्किल लग रहा था। उस वक्त वह चाहती थीं कि यहां से कहीं दूर चली जाएं। जब सेट पर प्राइवेट में बातें करते पकड़े गए अमिताभ और रेखा, जया बच्चन कंट्रोल नहीं कर पाईं थीं गुस्सा

ना ना करते हुए भी रेखा लगातार काम करती रहीं और एक दिन फिर उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। यहां भी रेखा को शुरुआत में मैनेज करने में काफी परेशानी आ रही थी। यहां उनके लिए सबसे मुश्किल थी ‘जुबान’। साउथ इंडिया की रेखा को उस वक्त हिंदी ठीक से बोलनी नहीं आती थी। ऐसे में कुछ लोग रेखा को बुरी भली बातें भी कह जाते थे। जिससे रेखा का दिल बहुत दुखी होता था।

इस बीच उन्होंने नोटिस किया कि रेखा की छोटी बहन राधा भी फिल्म इंडस्ट्री में आने का मन बना रही हैं। ऐसे में रेखा ने अपनी बहन को डांटा और सख्ती के साथ कहा कि वह ये काम नहीं करेंगी। असल में रेखा नहीं चाहती थीं कि जिस दौर से वह गुजरी हैं उसी दौर से उनकी छोटी बहन भी गुजरे।

हालांकि धीरे-धीरे रेखा की जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आए और उन्हें वह काम पसंद आने लगा जो वो असल में कर रही थीं। इस बीच रेखा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। तब रेखा ने एक बार बताया था कि अगर वो दोबारा जन्म लेंगी तो क्या करना चाहेंगी!