बीजेपी की रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। रेखा गुप्ता को 19 फरवरी की शाम मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया और 20 फरवरी को उन्होंने दिल्ली की सीएम के पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर उन्हें कई बड़ी हस्तियों से बधाई मिल रही है। अब आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता औ मशहूर कवि कुमार विश्वास ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है।
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ”देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चयनित होने पर रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई। आशा है कि आपके नेतृत्व में राजधानी का विकास रेखांकित होगा।?”
जहां कुमार विश्वास ने रेखा गुप्ता को सीएम बनने की बधाई दी है वहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट करके रेखा गुप्ता पर तंज कसा है। नेहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”दिल्ली की जनता को बधाई दूँ या हमदर्दी जताऊँ?” इस पोस्ट के साथ नेहा ने रेखा गुप्ता के पुराने कुछ ट्वीट्स का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इन ट्वीट्स में वो पोस्ट भी शामिल है जब रेखा गुप्ता ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पर्सनल अटैक किया था। वो पर्सनल अटैक क्या थे और नेहा का पूरा ट्वीट क्या था यहां क्लिक करके आप जान सकते हैं।
रेखा गुप्ता का नाम जबसे मुख्यमंत्री के लिए अनाउंस हुआ था तभी से उनके अकाउंट से कई ट्वीट डिलीट किए जा चुके हैं।