डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेरकर शुरू शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। पोस्टर में देवी काली के वेश में एक महिला को दिखाया गया जो सिगरेट पी रही थी। पोस्टर में देवी ‘काली’ को एलजीबीटीक्यू समुदाय का सतरंगी झंडा पकड़े हुए भी दिखाया गया है। लीना मणिमेकलाई पर हिंदू समुदाय की भावनाओं को जानबूझकर आहत करने के आरोप लग रहे हैं। पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में जबरदस्त नाराजगी दिखी। इसी बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक मीडिया चैनल के कॉन्क्लेव में ‘काली’ के पोस्टर विवाद पर लीना मणिमेकलाई का सपोर्ट किया है। वहीं अब इस विवाद पर भाजपा सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लीना मणिमेकलाई पर भड़के रवि किशन: आज तक टीवी चैनल पर अंजना ओम कश्यप के डिबेट शो हल्ला बोल में रवि किशन ने हिस्सा लिया था। इस दौरान एंकर अंजना एक्टर से सवाल करती है कि जब जब ऐसे विवाद उठते हैं तब पूछा जाता है, नूपुर शर्मा ने भी तो पैगम्बर मुहम्मद का मजाक उड़ाया उनको क्यों नहीं आपकी सरकार गिरफ्तार कर रही है। उन पर तो धाराएं भी लगी हैं। वहां क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी? अंजना के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा सांसद रवि किशन कहते हैं कि हमारी सरकार ने नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी के अंडर काम करता हूं, वो कभी इन सब चीजों को सह नहीं देते वो विश्वास ही नहीं करते वो सबके साथ चलने में विश्वास करते हैं।

ये वांमपंथी सोच के लोगों है- रवि किशन: मैं योगी जी के साथ रहता हूं वह ऐसी चीजों पर विश्वास ही नहीं करते। गोरखपुर में ढाई लाख से ज्यादा मुस्लमान रह रहे हैं। वो सब शांति से रह रहे हैं। कोई दंगा नहीं हुआ 2014 से। यह मैं बता रहा हूं ये सब गंदी मानसिकता के लोग है, ये वांमपंथी सोच के लोगों को हिंदू नाम से मिर्गी आती है।

भगवा रंग देखकर ही इन लोगों को बुखार चढ़ जाता है। हिंदू श्लोक सुनते ही इन लोगों के अंदर से भूत और शैतान निकलने लगता है। ये सब लोग उस मानसिकता के लोग है जिनके सामने हिंदू बोल दो तो ये लोग पागल हो कर नाचने लगते हैं। ये वो लोग हैं जो प्रभु राम का मंदिर देखने के बाद बुखार से पीड़ित होकर बिस्तर पर पड़े रहते हैं। कुछ ऐसे ही कीड़े हमारे बॉलीवुड में भी घुसे हुए हैं।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना: रवि किशन ने आगे कहा कि इस विवाद में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के बयान इतने गंदे और घृणित थे। वह कह रही थीं कि मेरे लिए काली, मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। क्या सोच गिर रही है। टीमसी की सरकार क्या सोच बता रही है। ममता जी की सोच क्या है उनके पार्टी की सोच क्या है इससे पता चलता है। यह सब दंगे भड़काने वाली सोच है। यह सब प्लानिंग के साथ किया जाता है। यह सब बीजेपी से घृणा करते हैं। यह सब लोग जो ऐसा करते हैं वो मोदी जी से घृणा करते हैं।