Koffee With Karan के सीजन 8 का आगाज हो चुका है और पहले एपिसोड की शुरुआत बॉलीवुड के दमदार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ हुई है। दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं और इनकी शादी का वीडियो अब तक किसी ने नहीं देखा था। कपल की शादी का वीडियो शो में दिखाया गया, जिसे देख करण जौहर की आंखों में आंसू आ गए। दीपिका-रणवीर के प्यार ने करण जौहर को भावुक कर दिया।

इस जोड़ी ने अपनी लव स्टोरी के बारे में काफी कुछ खुलासा किया। रणवीर ने बताया कि दोनों की लव स्टोरी कैसे और कहां शुरू हुई थी। रणवीर ने बताया कि फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ के लिए वह संजय लीला भंसाली के घर दीपिका से मिले थे। जहां वह पहले पहुंच गए थे और जब दीपिका की एंट्री हुई तो वह उन्हें देखते ही रह गए।

दांत में फंसा था केकड़ा?

रणवीर ने बताया कि संजय लीला भंसाली के घर पर उन्हें लंच करवाया गया था। टेबल पर अलग-अलग तरह के पकवान थे। जिसमें केकड़ा भी परोसा गया था। जब वह लोग केकड़ा खा रहे थे तो उनकी नजर दीपिका पर पड़ी। दीपिका के दांत में कुछ फंसा हुआ था। रणवीर ने कहा कि उन्होंने देखा कि दीपिका के दांत में केकड़ा फंसा है और उन्होंने कहा, “तुम्हारे दांत में कुछ फंसा है।” एक्टर ने कहा कोई और लड़की होती तो उसे अजीब लगता लेकिन दीपिका ने कहा, “निकाल दो”।

दीपिका को छूते ही शरीर में दौड़ गया था करंट

रणवीर सिंह ने कहा, “मैंने अपनी पिंकी फिंगर से दीपिका के दांत से केकड़ा निकाला और मुझे 440 वोल्ट का झटका लगा।” एक्टर ने कहा कि दीपिका को छूते ही उनके शरीर में करंट दौड़ गया था।

समुद्र के बीच किया था शादी के लिए प्रपोस

रणवीर ने बताया कि उन्होंने 2015 में दीपिका के साथ सगाई कर ली थी। वह दोनों मालदीव गए थे, जहां दोनों एक टापू पर गए थे। उस टापू पर उनके अलावा कोई नहीं था। रणवीर अपने साथ डायमंड रिंग लेकर गए थे और मौका देखते ही उन्होंने दीपिका को प्रपोज कर दिया था। एक्टर ने बताया दीपिका काफी इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने हां भी कह दिया था।