बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी हो चुकी है। सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोनम के शादी के फंक्शन 6 मई से ही शुरू हो गए थे हालांकि शादी 8 मई को थी। सोनम कपूर के कजिन भाई रणवीर सिंह सोनम कपूर के किसी अन्य फंक्शन का हिस्सा नहीं बने थे, हालांकि शादी के साथ ही रिस्पेशन पार्टी को भी अटेंड किया था। रणवीर सिंह के मेहंदी और संगीत में न आने की चर्चा बी-टाउन में रही थी। अब सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने खुद इस बात से परदा हटाया है कि आखिर रणवीर सिंह क्यों उनसे नाराज थे?
जहां सबकुछ ठीक चल रहा था उसी दौरान आनंद आहूजा की एक पोस्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर बताया कि रणवीर सिंह शादी वाले दिन जूतों की पसंद ने खुश नहीं थे। आनंद ने एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में आनंद और रणवीर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आनंद ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, रणवीर सिंह मेरे जूतों की पसंद से खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने मुझे पास दे दिया, क्योंकि मेरी शादी थी। रिसेप्शन पार्टी में आनंद आहूजा क्रीम कलर की शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने हुए नजर आए थे, जिसके बाद लोगों ने उनको ट्रोल भी किया था।
सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए थे। रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, स्वरा भास्कर, वरुण धवन, ऐश्वर्या राय,अभिषेक बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, करिश्मा कपूर समेत कई सितारे शरीक हुए थे। फिलहाल इन दिनों सोनम कपूर कान फिल्म फेस्टिवल में बिजी हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर व्हाइट कलर के लहंगे में रेड कारपेट पर वॉक कर चुकी है। सोनम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।
