Dhurandhar Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर ने 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹351 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में ₹144 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा सेकेंड वीकेंड कलेक्शन है।
दूसरे वीकेंड की कमाई:
• दूसरा शुक्रवार: ₹32.5 करोड़
• दूसरा शनिवार: ₹53 करोड़
• दूसरा रविवार: ₹59 करोड़
Sacnilk के मुताबिक, दूसरे रविवार को ₹59 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने इतिहास रच दिया।
Dhurandhar: 15 की उम्र में मां की हत्या, 21 में ल्यारी का ‘किंग’- असली रहमान डकैत की खौफनाक कहानी
रिकॉर्ड्स जो धुरंधर ने तोड़े:
दसवें दिन की कमाई में धुरंधर ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया:
• जवान: ₹38 करोड़
• पुष्पा 2: The Rule – ₹54 करोड़
• स्त्री 2: ₹40 करोड़
• एनिमल: ₹33 करोड़
ये सभी आंकड़े हिंदी संस्करण के हैं।
₹400 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ती फिल्म
पॉपुलर डिमांड के चलते फिल्म के मिडनाइट शोज़ भी जोड़े गए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत सेकेंड मंडे के साथ फिल्म मंगलवार तक ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
स्टार कास्ट और निर्देशन
Aditya Dhar इस स्पाई-एक्शन फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और सारा अर्जुन अहम रोल में हैं।
