रणवीर सिंह बॉलीवुड का वो नाम हैं, जिनके एनर्जी लेवल को कोई नहीं छू सकता। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके खुश मिजाज स्वभाव का हर कोई फैन है। रणवीर जहां भी जाते हैं उस महफिल की जान बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह महफिल लूटते नजर आ रहे हैं।
एक्टर हाल ही में एक शादी में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो दिशा पटानी के साथ भी डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर ऑल ब्लैक लुक में हैं और अपनी फिल्म के हिट गानों जैसे मलहारी पर डांस कर रहे हैं। इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी ‘डू यू लव मी’ गाने पर डांस कर रही हैं।
एक्टर ने ब्लैक रंग का सूट पहना है जिसमें वो हमेशा की तरह ही हैंडसम दिख रहे हैं। रणवीर केवल स्टेज पर ही नहीं डीजे के टेबल पर चढ़कर भी नांच रहे थे। जिससे मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाएं और थिरकने लगें। रणवीर की ये मस्ती यहीं नहीं रुकी, बल्कि उन्होंने अपना कोट निकाला और फिर जमकर डांस किया। एक्टर को मेहमानों को स्टेज पर ले जाने के साथ-साथ शैंपेन स्प्रे करते भी देखा गया।
बात अगर रणवीर के वर्क फ्रंट की करें तो एक्टर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर की होने वाली दुल्हनिया आलिया भट्ट होंगी। इस फिल्म के डायरेक्शन करण जौहर हैं।
इसके अलावा रणवीर जयेशभाई जोरदार, सर्कस और बैजू बावरा में भी दिखने वाले हैं। वहीं बात अगर दिशा पटानी की करें तो एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म योद्धा और एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग करके फ्री हुई हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही देखने को मिलेगी।