रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही एक दूसरे के हो जाएंगे। एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की कसमें खाने के लिए तैयार इस कपल की शादी की तैयारियां इटली में जोरों-शोरों से चल रही हैं। ऐसे में उनके फैन्स के लिए उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी किसी ट्रीट से कम नहीं है। 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे दोनों स्टार्स ने सालों तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ साफ नहीं किया था जिसके कारण उनकी शादी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन पिछले महिने ही ब्राइड-टू-बी और ग्रूम-टू-बी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तारीख फाइनल करके फैन्स को तोहफा दे दिया। शादी के लिए दो दिन बाकी हैं, उसके बाद रणवीर का परिवार दीपिका का भी परिवार होगा। आइए आपको बताते हैं रणवीर के परिवार के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
‘पद्मावत’ फेम एक्टर रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। 1985 में जन्मे रणवीर के पिता जगजीत सिंह भावनानी बिजनेस मैन हैं और उनकी मां अंजू भावनानी होममेकर हैं। इनका परिवार बांद्रा, मुंबई में रहता है। जहां रणवीर सिंह के एक्टिंग करियर के शुरुाती दिन थोड़े कठिन थे उनके पापा ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया और वह रणवीर को हर वो चीज करने के लिए सपोर्ट करते हैं जो रणवीर करना चाहते हैं।
रणवीर सिंह सोनम कपूर और रिया कपूर के मेटर्नल कज़न ब्रदर हैं और अनिल कपूर और सुनीता भावनानी कपूर के भांजे। रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी उनसे बड़ी हैं और शादीशुदा हैं। वह भी अभिनय के क्षेत्र में ही हैं। उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है लेकिन रणवीर अक्सर इंटरव्यूज़ में अपनी ‘दी’ के बारे में बात करते रहते हैं।
रणवीर की बहन उन्हें उनकी फिल्मों के लिए सपोर्ट करती हैं साथ ही दोनों के बीच काफी गहरा बॉन्ड है। रणवीर के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई राखी की एक थ्रोबैक पिक्चर इस बात को साबित भी करती है।
lightscamerabollywood.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, रितिका हमेशा अपने भाई के लिए बहुत ध्यान से राखी चुनती थीं जो उन पर अच्छी लगे। राखी बंधवाने के बाद रणवीर उनके पैर छूते थे। रणवीर खुद की मिठाई खाने की आदत के लिए भी अपनी बहन को ही जिम्मेदार ठहराते हैं क्योंकि वो हमेशा उनके लिए चॉकलेट खरीदती थीं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। इस सेरेमनी में उनके परिवार के लोग और करीब दोस्त ही मौजूद होंगे। शादी करके इटली से लौटने के बाद दीपिका-रणवीर बैंगलोर और मुंबई में रिसेप्शन देंगे।