बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) आज यानी 29 नवंबर को लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्टर काफी समस ये 37 साल की एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ रिलेशनशिप में थे।

अब एक्टर ने उन्हें ही अपना जीवनसाथी बना लिया है। बता दें कि रणदीप और लिन दोनों ही मणिपुर के इम्फाल में सात फेरे लेने वाले हैं। मंडप सज चुका है। कुछ ही देर में दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

एक्टर की शादी की रश्मों एक वीडियो सामने आ गया हैं। जिनमें एक्टर पारंपरिक मणिपुरी पोशाक में सजकर विवाह स्थल पर शादी की रश्में निभाते नजर आ रहे है। वहीं जिसमें लिन एक खूबसूरत मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार हैं। कुछ ही देर दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणदीप हुड्डा सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर पर गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद पगड़ी पहनी हुई है। रणदीप ने कपड़ों के उपर से एक सफेद शॉल जैसी ओढ़ी हुई है। वहीं दुल्हन लिन लैशराम पूरी तरह से मणिपुरी ड्रेस में दिख रही हैं।

उन्होंने जो ड्रेस पहना हुआ है उसे पोटलोई या पोलोई नाम की पोशाक कहा जाता है। जो मोटे कपड़े और कठोर बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट होती है। उन्होंने काफी हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई है। तस्वीरों और वीडियो में वे अपने परिवार और रिश्तेदारों से घिरे नजर आए।

कहां से हो रही है शादी

बता दें कि कपल इम्फाल के चुमथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में शादी कर रहे हैं। शादी के ठीक पहले दोनों मंदिर पहुंचे थे। जिसकी एक वीडियो क्लिप सामने आई थी। ये तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि दोनों की उम्र में 10 साल का फासला बताया जा रहा है। शादी के बाद कपल मुंबई में अपने करीबियों और दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो लिन को ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ और और’जाने जान’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है।