बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का लोग बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि अमीषा पटेल पर रांची कोर्ट ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई के दौरान जिरह के लिए बुधवार की तारीख तय थी। केस दर्ज कराने वाले अजय सिंह की ओर से अदालत में एक गवाह पेश किया गया। अदालत ने अमीषा पटेल के वकील को गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन करने को कहा गया, लेकिन उनकी ओर से इसके लिए समय की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने उन पर जुर्माना लगाते हुए मामले में अगली सुनवाई की तारीख 7 अगस्त को रखी है।
वकील ने मांगा समय
दरअसल अमीषा पटेल के वकील ने अदालत से कहा कि अभी उन्होंने उतनी तैयारी नहीं की वह गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन और जिरह कर सकें। वकील ने इसलिए कोर्ट से कुछ समय दिए जाने की मांग की है। इसी वजह से कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। बता दें कि सिविल कोर्ट में ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में सुनवाई हुई।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि अमीषा पटेल पर फिल्म “देसी मैजिक” बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। अमीषा के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ रुपये लिए लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए। आरोप लगाने वाले अजय कुमार सिंह की ओर से कंपनी के मैनेजर टिंकू सिंह कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश हुए। दोनों पक्षों में हुए एकरारनामे के मुताबिक जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में केस किया है।
कब रिलीज हो रही है गदर 2
बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने तब ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब 22 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सनी देओल-तारा सिंह, अमीषा पटेल- सकीना और उत्कर्ष- उनके बेटे जीत के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।