रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दिनों दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया से लहंगे से लेकर उनके ज्वेलरी तक, सभी चीजें अपने आप में खास थीं। लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचा, वो था आलिया का मंगलसूत्र। जी हां, दरअसल उनके मंगलसूत्र का नंबर आठ से कनेक्शन था और वो रणबीर का भी लकी नंबर है। रणबीर की फुटबॉल जर्सी पर भी 8 नंबर लिखा है।
उनका 8 नंबर से क्या लगाव है, इसके बारे में खुद एक्टर ने बताया। रणबीर इन दिनों फुटबॉल कप 2022 के लिए दुबई में हैं। जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस नंबर के साथ उनका अजीब ही लगाव है, क्योंकि उनकी मां का जन्मदिन 8 जुलाई को है, और होरिजोंटल होने पर इनफिनिटी भी 8 होता है।
रणबीर ने कहा,”8 नंबर के साथ मेरा अजीब का लगाव है, क्योंकि मेरी मां का जन्मदिन भी जुलाई की 8 तारीख को होता है और ये नंबर देखने में भी अच्छा लगता है। अगर आप इसे होरिजोंटल देखते हैं तो ये इनफिनिटी का चिन्ह भी है। रणबीर का लकी नंबर 8 है इस बात को ज्यादातर लोग जानते हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं, नीतू सिंह भी उन्हें बहुत प्यार करती हैं। नीतूं ने आलिया-रणबीर की शादी में 6BHK फ्लैट गिफ्ट किया है। दोनों की शादी 14 अप्रैल को उनके पाली हिल्स स्थित बंगले में हुई थी। शादी में केवल परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
कपूर परिवार को रणबीर की शादी की जितनी खुशी थी वो तस्वीरों में साफ नजर आई। लेकिन ऋषि कपूर की कमी सबको खली। आलिया ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो ऋषि कपूर की फोटो को पकड़कर नांचते नजर आए। नीतू सिंह ने भी रणबीर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए ऋषि को याद किया।
नीतू ने बताया कि रणबीर आलिया की शादी ऋषि कपूर का सपना था। बता दें कि अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। लेकिन कहा जा रहा है कि उसी साल दिसंबर में वो रणबीर आलिया की शादी करना चाहते थे और शादी को लेकर काफी खुश थे। उससे पहले ही उनका निधन हो गया।