आरती सक्‍सेना

इस साल शादी के बंधन में बंधने को कुछ फिल्म सितारे बेकरार हैं। इसमें पहला नाम आता है रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का। रणबीर कपूर हमेशा से लवर बॉय की छवि में कैद रहे हैं और कई अभिनेत्रियों के दिल तोड़ चुके हैं। फिर चाहे कैटरीना कैफ हों या दीपिका पादुकोण। रणबीर कपूर ने हमेशा से ही प्रेम और फिर बे्रकअप की वजह से सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन अब रणबीर कपूर 10 साल छोटी हीरोइन आलिया भट्ट के प्यार में हैं।
रणबीर-अलिया प्यार में इतने संजीदा हैं कि उन्होंने काफी पहले शादी की योजना बना ली थी। पूर्णबंदी और पिता ऋषि कपूर के निधन के कारण शादी टल गई लेकिन खबरों के अनुसार ‘ब्रह्रमास्त्र’ की रिलीज के बाद दोनों का शादी का इरादा है।

सुष्मिता सेन उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने तरीके से जिंदगी जी है। बीच में वह बीमार पड़ गर्इं थी। इसी दौरान उनकी जिंदगी में आए उनसे 17 साल छोटे रोहमन। रोहमन और सुष्मिता की मुलाकात दो साल पहले हुई थी। इसके बाद से दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। खबरों की मानें तो इस साल उनकी शादी होने की संभावना है।

इस साल सोनाक्षी सिन्हा भी घर बसा सकती हैं। गौरतलब है सोनाक्षी का प्यार बंटी सचदेव से चल रहा है।
फिल्म और टीवी कलाकार एजाज खान का मॉडल अभिनेत्री पवित्रा पुण्या से प्यार भरा रिश्ता जुड़ गया। 41 साल के एजाज खान ने भी इसी साल शादी का मन बना लिया है।। कैटरीना कैफ भी शादी को लेकर चर्चा में हंैं। श्रद्धा कपूर का प्यार फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से चल रहा है। खबरों के अनुसार इस साल इनका भी शादी करने का इरादा है।

फरहान अख्तर का अपने से आधी उम्र की शिबानी दांडेकर के साथ शादी का इरादा है। फरहान अख्तर के अलावा मलाइका अरोड़ा खान भी अपने से कम उम्र अर्जुन कपूर के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं। दिशा पटनी और टाइगर श्रॉफ भी 2021 में शादी कर सकते हैं।

जो बंध गए शादी के बंधन में

2020 बहुत ही मुश्किल साल रहा है। ऐसे कठिन समय में भी कुछ सितारों ने मास्क लगाकर शादी कर ली। इसमें पहला नाम आता है गायिका नेहा कक्कड़ का, जिन्होंने पूर्णबंदी के तहत ही अपने प्रेमी रोहन प्रीत से शादी कर ली। इसके अलावा उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने भी दिसंबर 2020 में श्वेता से शादी कर ली। इसके बाद मॉडल अभिनेत्री गौहर खान ने प्रेमी जैद दरबार से 25 दिसंबर को शादी कर ली।

वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका नताशा से 24 जनवरी को शादी रचा ली। दक्षिण और बॉलीवुड कलाकार काजल अग्रवाल ने भी अक्तूबर 2020 में शादी कर ली। डांसर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने मुंबई की डॉक्टर हिमानी से पूर्णबंदी के दौरान ही सादे ढंग से बहुत कम लोगों की उपस्थिति में शादी कर ली है। इसके अलावा साउथ और बॉलीवुड एक्टर राणा डग्गूबाती ने अपनी प्रेमिका मिहिका से शादी की। मिहिका इंटीरियर डिजाइनर है।

कोरोना लाया करीब

किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा वक्त भी आएगा जब हमें खुद अपना काम करना पड़ेगा। घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी होगी। लेकिन करोना काल ने लोगों को सब कुछ दिखा-सिखा दिया। इस दौरान जब जिंदगी थम सी गई थी, कुछ सितारे एक दूसरे के करीब आ रहे थे। पूर्णबंदी के दौरान सलमान खान लुलिया वंतूर और जैकलीन फर्नाडिस के साथ अपने फार्म हाउस में ही रहे।

आलिया और रणबीर कपूर भी साथ ही रह रहे थे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी एक दूसरे के करीब थे। इस दौरान व्यस्त रहने वाले कलाकारों को इस बात का एहसास हुआ कि उनके लिए अपने प्रेमी का प्यार कितना महत्वपूर्ण है। शादी जिंदगी भर की कैद हो लेकिन इस कैद में हर कोई रहना चाहता है।