Nitesh Tiwari and Ranbir Kapoor Ramayana: ‘एनिमल’ फिल्म के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें वह भगवान राम का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट सामने आए, जिसमें इसकी कास्ट, रिलीज डेट को लेकर बात की गई। हालांकि, तब तक मेकर्स ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा था।
ऐसे में फैंस इसकी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने इसका पहला वीडियो जारी कर दिया है। साथ ही यह भी बता दिया है कि कौन सा स्टार किसका किरदार निभाने वाला है और अब इसकी रिलीज डेट के साथ यह भी बता दिया गया कि मूवी दो पार्ट में आएगी।
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
5,000 साल पहले की कहानी और दुनिया भर के 2.5 बिलियन लोगों द्वारा पूजी जाने वाली नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ दो-भाग की लाइव-एक्शन सिनेमाई दुनिया है, जिसे आज तक निर्मित सबसे बड़े टेंटपोल के पैमाने पर फिर से तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म हॉलीवुड और भारत की कुछ प्रसिद्ध प्रतिभाओं को एक ऐसी साझेदारी में जोड़ती है जो पहले कभी नहीं देखी गई।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और 8 बार ऑस्कर जीतने वाले वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी द्वारा यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से निर्मित ‘रामायण’ को आईमैक्स के लिए फिल्माया जा रहा है और इसे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आने वाला है।
फिल्म ‘रामायण’ की कास्ट
मेकर्स ने इसका पहला वीडियो भी जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर ‘राम’ और यश ‘रावण’ का पहला लुक उनके फैंस को देखने को मिला। वहीं, इसकी कास्ट की बात करें, तो नितेश तिवारी की फिल्म में भारतीय सिनेमा के चौथी पीढ़ी के प्रतीक ‘राम’ का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। वहीं, साउथ सुपरस्टार यश ‘रावण’ बने हैं। साई पल्लवी माता ‘सीता’ के किरदार में दिखाई देंगी। सनी देओल ‘हनुमान’, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ बनकर नजर आने वाले हैं।
वहीं, पहली बार ऑस्कर विजेता दिग्गज हैंस जिमर और एआर रहमान एक नई सिनेमाई सिम्फनी बनाने के लिए एक साथ आए हैं। इसके अलावा हॉलीवुड के टॉप स्टंट निर्देशक – टेरी नोटरी (एवेंजर्स, प्लैनेट ऑफ़ द एप्स) और गाय नॉरिस (मैड मैक्स: फ्यूरी रोड, फ्यूरियोसा) – इस महाकाव्य में युद्धों को कोरियोग्राफ कर रहे हैं।