डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का जिक्र इंडस्ट्री के गलियारों में सबसे ज्यादा चल रहा है। रणबीर कपूर और सनी देओल स्टारर फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। रामायण के पहले पार्ट के 3डी प्रोमो पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा सरप्राइज दर्शकों को देने की योजना बना ली है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस फिल्म का प्रोमो एक बिग बजट की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फाइनली अब इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी है।

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 की चर्चा लोगों के बीच खूब चल रही है। मेकर्स ने फिल्म के प्रोमो से सिनेमाघरों को हिलाने की योजना बना ली है। साल 2025 की सबसे महंगी फिल्म के साथ रणबीर कपूर की फिल्म का प्रोमो जारी किया जाएगा। आइए इससे जुड़ी तमाम डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मूवी के बारे में बता दें कि इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है। मूवी की स्टार कास्ट की लिस्ट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश और रवि दुबे अहम किरदारों में नजर आएंगे। अब अपडेट सामने आया है कि अवतार 3 देखने पहुंचे लोगों को रामायण का प्रोमो देखने का मौका भी मिलेगा। 8 बार ऑस्कर जीत चुके विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो DNEG ने प्रोमो के विजुअल्स तैयार कर लिए हैं। खास बात है कि यह पहला मौका होगा, जब लोग बड़े पर्दे पर रामायण फिल्म को देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘मैं अनकंफर्टेबल हो जाता हूं, रणवीर सिंह ने ‘कंतारा चैप्टर 1’ के दैवी को बताया भूत, अब ऋषभ शेट्टी बोले- मैं अनुरोध करता हूं…

कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 1?

नितेश तिवारी की मूवी में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सीता का किरदार साई पल्लवी निभाएंगी। साउथ सुपरस्टार यश मूवी में रावण के किरदार में दिखाई देंगे। मूवी को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की पहली किस्त दिवाली, 2026 को रिलीज होगी और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फिलहाल दर्शक इसके 3डी प्रोमो को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि मूवी के प्रोमो को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।