Neha Singh Rathore On Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में एक बार फिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। ऐसे में सरयू से लेकर राम मंदिर तक उत्सव का माहौल देखने को मिला। अयोध्या के राम मंदिर में वैदिक मंत्रों, हवन, रामरक्षा स्तोत्र के साथ ही भजन-कीर्तन हुए। दरअसल, 5 जून को राम मंदिर में श्री राम दरबार के साथ ही 6 अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अब इसे लेकर नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर बिना देरी किए सरकार पर तंज कसा है।
प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम क्या बोलीं नेहा
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, “अयोध्या के राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा अब हो रही है? तो लोकसभा चुनावों से पहले जो हुआ था वो क्या था?क्या एक मंदिर में दो बार प्राण-प्रतिष्ठा की जानी चाहिए? ज्ञानी लोग बतायें।” उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है।
एक यूजर ने लिखा, “सवाल उचित है, किंतु शंका युक्त है। पहले राम लला की प्रतिष्ठा हुई थी, अब उनके राजा रूप की हो रही है। यानी कि राम दरबार की। अच्छा यह है कि इस बार योगी आदित्यनाथ होंगे इसके मुख्य अतिथि, जिनके गुरु जी ने प्रथम बार राम मंदिर की लड़ाई शुरू की थी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पहले राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अब राम दरबार और अन्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा है।”
बाल रूप की हो चुकी है प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि श्री राम के बालरूप ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को हुई थी। वहीं, 5 जून को भगवान राम को राजा रूप में दरबार में स्थापित किया गया। राम दरबार में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति के साथ ही हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति भी बैठी हुई मुद्रा में विराजमान की गई हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, नेहा सिंह राठौर ने आरसीबी की जीत के बाद बैंगलुरू में मची भगदड़ को भी सरकार का फेलियर बताया था। इसे लेकर उन्होंने क्या कहा इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें।