राखी सावंत की लव स्टोरी आजकल सुर्खियों में हैं। राखी और उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बहुत प्यार दिख रहा है। दरअसल राखी, आदिल को लेने एयरपोर्ट पहुंचीं और जैसे ही आदिल आए, राखी ने उनपर लाल फूलों की बारिश कर दी। जिसके बाद आदिल ने राखी को गले लगा लिया और इस बीच वो इमोशनल नजर आए।

बता दें कि राखी सावंत उन दिनों अकसर अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ देखी जाती हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो दिल्ली से मुंबई लौटी थीं और उदास थीं। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दुखी हैं।

आदिल के पास उनके लिए समय नहीं है। जिसके बाद फैंस को लगा था कि दोनों के बीच कोई कुछ तो हुआ है। लेकिन अब दोनों को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

क्या आदिल हैं राखी का आखिरी प्यार: ये सभी जानते हैं कि राखी सावंत अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी अपने पूर्व पति रितेश से अलग हुई हैं। राखी की वो शादी दुनिया के सामने तो मजाक थी ही, लेकिन एक्ट्रेस के लिए भी सही साबित नहीं हुई। राखी ने करीब तीन साल तक रितेश की पहचान छुपा कर रखी थी, फिर बिग बॉस 15 में दोनों ने एक साथ एंट्री ली। जिसके बाद लोगों को यकीन हो गया कि राखी ने वास्तव में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी बिगबॉस के बाहर आते ही खत्म हो गई।

राखी का कहना था कि वो सदमे में चली गई थीं, जिसके बाद उनके जीवन में आदिल की एंट्री हुई। एक्ट्रेस आदिल के साथ काफी खुश हैं, अब राखी के फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। हालांकि राखी ने बताया था कि आदिल के परिवार वाले उनसे खुश नहीं हैं, लेकिन वो मन ही मन आदिल को अपना पति मानती हैं।

राखी का जीवन हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। राखी अपने पहले बॉयफ्रेंस अभिषेक के साथ भी घर बसाने की तैयारी में थीं, लेकिन उनके रिश्में में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने स्वयंवर किया और इलेश नाम के एनआरआई से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। फिर राखी के जीवन में रितेश की एंट्री हुई और वो भी राखी के साथ नहीं रहे। फिलहाल राखी और आदिल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।