कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। साल की शुरुआत में एक्ट्रेस ने आदिल खान से निकाह करके सभी को हैरान कर दिया था। फिर कुछ ही दिन बाद राखी ने पति आदिल दुर्रानी पर घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।
जिसके बाद फरवरी में पुलिस ने आदिल के खिलाफ केस दर्ज किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राखी कई बार पैपराजी से बात करते हुए आदिल के धोखे पर बात करती हुई भी नजर आई थीं।
अब लगभग छह महीने बाद आदिल खान जेल से बाहर आ गए हैं। इसी बीच आदिल को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उन्होंने राखी सावंत द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों की पोल खोलने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक बड़ा खुलासा करेंगे।
मेरे साथ गलत हुआ है- आदिल
आदिल खान ने पैपराजी से अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। उन्होंने कहा, “मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। मैं कुछ दिनों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब कुछ बताऊंगा। अब कोई आकर मुझे जेल भिजवाकर पब्लिसिटी तो नहीं ले सकता है। मैं आपको बताऊंगा कि यह क्यो, क्या और किस वजह से हुआ था। मै अपनी साइड की पूरी स्टोरी लोगों के सामने लाऊंगा। मैं बताऊंगा कि कैसे मुझे फ्रेम किया गया। राखी के साथ-साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। सबको पता चलेगा कि मेरे साख क्या-क्या हुआ था। मुझे करोड़ों देने हैं या मेरे पास आने हैं।”
राखी ने आदिल पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि राखी सावंत ने आदिल खान पर धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और गहने चोरी करने जैसे कई आरोप लगाए थे। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने आदिल को धोखेबाज कहा था। यहां तक की राखी ने ये भी कहा था कि आदिल ने उन पर शादी छिपाने का भी प्रेशन बनाया था। वहीं आदिल पर 12 फरवरी 2023 को मैसूर के पुलिस स्टेशन में एक ईरानी महिला ने रेप का मामला भी दर्ज करवाया था। गौरतलब है कि राखी सावंत ने आदिल से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था, और अपना नाम फातिमा कर लिया था।
