South Adda: 12 दिसंबर को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है, वह 74 साल के हो गए हैं। रजनीकांत की फिल्में और उनका स्टाइल हमेशा से ही चर्चा में रहा है। मगर कम ही लोग उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं। हम आपको रजनीकांत और उनकी पत्नी लता रंगाचारी के प्यार और शादी के बारे में दिलचस्प बातें बताने वाले हैं, वो सिर्फ रजनीकांत का इंटरव्यू लेने आई थीं और दोनों में प्यार हो गया था।
बात साल 1980 की है, जब रजनीकांत अपनी तमिल फिल्म ‘थिल्लु मल्लू’ के लिए चर्चा में थे। शूटिंग के दौरान उनकी कॉलेज मैगजीन ने उनका इंटरव्यू लिया, लेकिन जिसने उनका इंटरव्यू लिया, उसे रजनीकांत दिल दे बैठे। रजनीकांत इंटरव्यू के लिए गए और लता रंगाचारी उन्हें पसंद आ गईं।
दोनों की पसंद और नापसंद काफी मिलती जुलती थी। लता के माता-पिता बेंगलुरु में रहते थे और रजनीकांत भी वहां कंडक्टर की नौकरी करते थे। लता को भी रजनीकांत की सादगी बहुत पसंद आई थी।
इंटरव्यू में ही कर दिया था प्रपोज
इस इंटरव्यू के दौरान दोनों को एक दूसरे के साथ इतना खास फील हुआ कि तभी दोनों के मन में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आ गई। रजनीकांत ने दूसरी मुलाकात का भी इंतजार नहीं किया और वहीं लगा को प्रपोज कर दिया। लता ने उन्हें तुरंत हां नहीं कहा, बल्कि उनसे कहा कि वो अपने माता पिता से पूछकर बताएंगी। लता के लिए काफी हैरान कर देने वाली बात थी कि कोई सुपरस्टार कैसे उन्हें प्रपोज कर सकता है, इसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करते रहे और उनका प्यार भी और गहरा हो गया।
इसके बाद रजनीकांत को पता चला कि तमिल कॉमेडियन एक्टर वाई जी महेन्द्रन लता के जीजा हैं। बात ऐसे ही चलती रही और फिर रजनीकांत उनके घर रिश्ता लेकर चले गए और लता का परिवार खुशी-खुशी दोनों की शादी के लिए मान गया। साल 1981 में 26 फरवरी को दोनों ने आंध्र प्रदेश के बालाजी मंदिर में शादी की थी।