बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) अपने 8 साल पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं, जिसके चलते उन्हें कानून पचड़ों में फंसना पड़ा है। अभिनेता को जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। हालांकि, बाद में अभिनेता को जमानत भी दे दी गई। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप था। ये मामला उनकी फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़ा है। इस फिल्म में उन पर धर्मिंक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
राजकुमार राव की फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ को साल 2017 में रिलीज किया गया था और उसी साल एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर और स्थानीय शिवसेना नेता ने ही अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि फिल्म में भगवान शिव शंकर को गलत तरीके से दिखाया गया, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। बताया जाता है कि वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे।
क्या था विवादित सीन?
अब अगर राजकुमार राव की फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के उस विवादित सीन के बारे में बात की जाए तो इसमें राजकुमार राव को भगवान शिव के अवतार में दिखाया गया था, जिसका पोस्टर भी सामने आया था। इसमें राजकुमार को भगवान शिव के रोल में देखा गया था। वो बाइक पर बैठे थे। फिल्म में उनके इसी लुक को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था और शख्स ने केस दर्ज करवाया था।
इस मामले में राजकुमार राव के खिलाफ कोर्ट की ओर से समन जारी किया गया था। लेकिन, वो पेश नहीं हुए थे तो इसके बाद कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था। तब अभिनेता ने जालंधर कोर्ट में 28 जुलाई को सरेंडर किया। ऐसे में अब जमानत के बाद अब आज यानी कि 30 जुलाई को सुनवाई होगी। नहीं थम रही ‘सैयारा’ की आंधी, 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर भरी हुंकार