बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा इस समय अपनी पैरंटहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल, कपल ने बीते साल 15 नवंबर को अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर ही अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। बेटी के जन्म के लगभग दो महीने बाद अब कपल ने अपनी लाड़ली की पहली झलक फैंस को दिखा दी है और साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने उसका नाम क्या रखा है।

राजकुमार-पत्रलेखा ने रिवील किया बेटी का नाम

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी लाड़ली की पहली झलक फैंस को दिखाई है। दरअसल, कपल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने अपने हाथों के बीच में अपनी लाड़ली का हाथ रखा है।

यह भी पढ़ें: ‘अपनी इज्जत तो बचा सकते थे’, ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ में शार्क्स को नहीं पसंद आई पिचर की डील, फाउंडर्स ने उड़ाया खुद का मजाक

उसके नन्हे-नन्हे हाथ की फोटो दिखाते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, “हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपका परिचय कराते हैं… पार्वती पॉल राव।” हालांकि, कपल ने अभी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या है ‘पार्वती’ का मतलब

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी नन्ही परी का नाम ‘पार्वती’ रखा है। यह नाम हिंदू धर्म में बहुत खास है। बता दें कि पार्वती माता भगवान शिव की पत्नी और शक्ति का प्रतीक हैं।

सेलेब्स ने दी राजकुमार-पत्रलेखा को बधाई

जैसे ही राजकुमार और पत्रलेखा ने यह पोस्ट शेयर किया। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स इस पर रिएक्ट करने लग गए। विक्की कौशल, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना और तारा सुतारिया ने कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए।

कैसे हुई थी राजकुमार-पत्रलेखा की मुलाकात

बता दें कि राजकुमार ने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था। एक्ट्रेस उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गई थी। इसके बाद दोनों हंसल मेहता की फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ की शूटिंग परमिले और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर दोनों ने नवंबर 2021 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी शादी कर ली। 

यह भी पढ़ें: ‘आपसे ज्यादा नफरत करने वाला इंसान नहीं देखा’, कंगना रनौत ने एआर रहमान पर निकाला गुस्सा, बताया- सिंगर ने कर दिया था मिलने से इनकार