बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर ने फिल्मी दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है। राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शो मैन भी कहा जाता है। साल 1946 में राज कपूर रींवा के आईजी की बेटी कृष्णा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। एक्टर की बारात मुंबई से रींवा गई थी और उस वक्त उनकी शादी बहुत ही शानदार अंदाज में हुई थी। शादी के बाद राज कपूर और कृष्णा राज के रिश्ते में भी कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन इसके बाद भी वे एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। एक वक्त तो ऐसा भी था, जब मजाक-मजाक में राज कपूर पत्नी के पैर तक दबाया करते थे।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा से जुड़ी इस बात का खुलासा उनकी छोटी बेटी रीमा जैन ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में किया था। रीमा जैन ने इंटरव्य में बताया था कि राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा राज से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने भले ही इस बात को बयां नहीं किया था, लेकिन उनके दिल में कृष्णा राज के लिए हमेशा से खास जगह थी।

रीमा जैन ने राज कपूर और कृष्णा राज के बारे में बात करते हुए कहा था, “यह कोई मायने नहीं रखता कि पापा के बारे में क्या लिखा था, लेकिन वह मां से बहुत प्यार करते थे। वह पूरी तरह से उनके आदी बन चुके थे। उन्होंने भले ही इस बात को उस तरह से जाहिर नहीं किया था, जिस प्रकार मां चाहती थीं। भले ही वह उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा न हों।”

रीमा जैन ने राज कपूर और कृष्णा राज से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए आगे कहा, “मां के लिए पापा का प्यार बहुत था। कई बार तो वह मां के पैर भी दबाया करते थे और मजाक-मजाक में कहते थे, ‘राज कपूर का क्या हाल बना दिया। मेरी बीवी मुझे पैर दबाने लगा रही है। घर की मुर्गी दाल बराबर।’ उन्हें नया साल मनाना पसंद था, क्योंकि यह मां का जन्मदिन भी हुआ करता था।”

बता दें कि कृष्णा राज को देखते ही राज कपूर के मन में देवी सरस्वती की छवि बन गई थी। दरअसल, जिस वक्त राज कपूर उन्हें देखने के लिए गए थे, उस वक्त कृष्णा मल्होत्रा सफेद साड़ी पहने, बालों में गजरा लगाए, सितार बजाना सीख रही थीं। ऐसे में उन्हें देखकर राज कपूर को देवी सरस्वती की याद आ गई थी। इस बात का खुलासा भी उनकी छोटी बेटी रीमा जैन ने किया था।